होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

RAS 2023 Exam : 905 पदों पर RPSC ने निकाली भर्ती, इस दिन होगी RAS (प्री) 2023 परीक्षा

12:00 PM Aug 08, 2023 IST | Sanjay Raiswal

(श्रवण भाटी) अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा (RAS) 2023 का डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

आरपीएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आरएएस प्री परीक्षा 01 अक्टूबर 2023 को आयोजित होगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 905 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें राज्य सेवाओं के लिए 424 पद और अधीनस्थ सेवाओं के लिए 481 पद शामिल हैं। बता दें कि इस बार इस भर्ती के लिए 6 लाख 97 हजार 51 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं।

क्या चाहिए योग्यता?

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार जो इस साल अपनी अंतिम परीक्षा दे रहे हैं या दे चुके हैं और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें आरएएस मुख्य परीक्षा से पहले अपनी डिग्री मिल जाए। अगर आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2024 को कम से कम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक ही होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

ये होंगे सेवा और पद...

राजस्थान प्रशासनिक सेवा - 67
राजस्थान पुलिस सेवा - 60
लेखा सेवा - 130
सहकारी सेवा - 46
नियोजन सेवा - 3
कारागार सेवा - 8
उद्योग सेवा - 11
राज्य बीमा सेवा - 14
वाणिज्यिक कर सेवा - 0
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सेवा - 1
राजस्थान पर्यटन सेवा - 0
परिवहन सेवा - 10
समेकित बाल विकास सेवा - 55
देवस्थान सेवा - 0
ग्रामीण विकास सेवा - 0
महिला विकास सेवा - 0
श्रम कल्याण सेवा - 13
आबकारी सेवा - 3
आबकारी सेवा (प्रिवेंटिव फोर्स सेवा) - 0
अल्पसंख्यक मामलात सेवा - 03
कृषि सेवा (विपरण अधिकारी) - 0

अधीनस्थ सेवाएं - 481

देवस्थान अधीनस्थ सेवा - 1
सहकारिता अधीनस्थ सेवा - 196
सहकारिता अधीनस्थ सेवा (टीएसपी) - 7
तहसीलदार सेवा - 102
तहसीलदार सेवा (टीएसपी) - 12
आबकारी अधीनस्थ सेवा - 0
नियोजन अधीनस्थ सेवा - 3
उद्योग अधीनस्थ सेवा - 11
वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा - 33
वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा (टीएसपी)- 4
खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा - 48
खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (टीएसपी) - 0
समेकित बाल विकास अधीनस्थ सेवा - 9
समेकित बाल विकास अधीनस्थ सेवा (टीएसपी) - 2
सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता अधीनस्थ सेवा (परीवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) - 10
सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता अधीनस्थ सेवा (परीवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) (टीएसपी) - 1
सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता अधीनस्थ सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी) - 0
सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता अधीनस्थ सेवा (जिलापरीवीक्षा एवं सह समाज कल्याण अधिकारी) - 0
श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा - 13
श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा (टीएसपी) - 1
अल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा (प्रोग्राम ऑफिसर) - 6
राजस्थान अधीनस्थ सेवा राज्य कृषि विपणन विभाग अनुभाग (कनिष्ठ विपरण अधिकारी) - 22 पद

पदों का आरक्षण...

राजस्थान राज्य सेवा परीक्षा - 424 पद
सामान्य - 163 पद
ओबीसी - 93 पद
एमबीसी - 23 पद
एससी - 58 पद
एसटी - 47 पद
ईडब्ल्यूएस - 40 पद

राजस्थान अधीनस्थ सेवा - 481 पद...

सामान्य - 194 पद
ओबीसी - 85 पद
एमबीसी - 26 पद
एससी - 73 पद
एसटी - 54 पद
ईडब्ल्यूएस - 49 पद

Next Article