For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

शादी के 10 दिन भागी लुटेरी दुल्हन, रात में अलमारी से गहने और रुपए लेकर हुई फरार

06:12 PM Jul 16, 2023 IST | Sanjay Raiswal
शादी के 10 दिन भागी लुटेरी दुल्हन  रात में अलमारी से गहने और रुपए लेकर हुई फरार

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। शादी के 10 दिन बाद ही लुटेरी दुल्हन लाखों रुपए के गहने व कैश समेट कर फरार हो गई। परिजनों ने एजेंट के जरिए 1.50 लाख रुपए में सौदा होने पर लड़के की शादी कराई थी। पीड़ित दूल्हे ने खोह नागोरियान थाने में लुटेरी दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि खोह नागोरियान निवासी एक दूल्हे (41) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। परिचित जोनी और उसकी पत्नी संध्या ने उसकी दूसरी शादी कराने की कही। एजेंट जोनी ने शादी के लिए उसे मेघा (28) नाम की लड़की दिखाई। पसंद आने पर एजेंट जोनी और उसकी पत्नी ने करीब 70 हजार रुपए और मेघा की मां अनिता ने भी 70 हजार रुपए शादी कराने का सौदा तय किया।

व्यक्ति के रुपए देने के बाद 27 मार्च को दोनों की आर्य समाज में शादी करवा दी। इसके बाद दूल्हा अपनी पत्नी को लेकर घर आ गया। करीब 10-12 दिन नई नवेली दुल्हन उसकी पत्नी बनकर सुसराल में हंसी-खुशी रही। इसके बाद रात के अंधेरे का फायदा उठाकर उसकी पत्नी अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और 1.20 लाख रुपए लेकर फरार गई।

घर पर दुल्हन के नहीं मिलने और अलमारी में रखे गहने-कैश गायब देखकर घर छोड़कर भागने का पता चला। तलाशते हुए दुल्हन पक्ष के लोगों तक पहुंचकर विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गए। परेशान होकर पीड़ित दूल्हे ने खोह नागोरियान थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.