For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

IPL 2024 में बड़ा उलटफेर, MS Dhoni की जगह यह खिलाड़ी करेंगा CSK की कप्तानी

04:21 PM Mar 21, 2024 IST | Mukesh Kumar
ipl 2024 में बड़ा उलटफेर  ms dhoni की जगह यह खिलाड़ी करेंगा csk की कप्तानी

IPL 2024 : आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च को होने वाला है। लेकिन उससे ठीक एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने एक बड़ी घोषणा की है। अबकी बार महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी करते नजर आएंगे। बता दें कि 27 वर्षीय स्टार ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई टीम के चौथे कप्तान होंगे। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी के अलावा सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा कप्तानी कर चुके हैं।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-IPL 2024 New Rules : नए नियमों से आईपीएल का घमासान होगा रोमांचक, अंपायर और गेंदबाजों को मिलेगी राहत की सांस

एमएस धोनी ने 212 मैचों में चेन्नई टीम की कप्तानी की है, जबकि जडेजा ने 8 और सुरेश रैना ने 5 मैचों में कप्तानी की थी। धोनी ने बतौर कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स को 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल का खिताब दिलाया।

MS Dhoni की कप्तानी में CSK ने 5 बार जीता खिताब
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। लेकिन वो आईपीएल में खेलते आ रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार टाइटल जिताया है। धोनी की अगुवाई में ही चेन्नई ने पिछले साल यानी 2023 सीजन में भी टाइटल जीता था। तब उन्होंने फाइनल में गुजरात टाइटन्स को शिकस्त दी थी। बता दें कि धोनी ने बतौर कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स को 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल का खिताब दिलाया।

ऋतुराज गायकवाड़ का क्रिकेट करियर
ऋतुराज गायकवाड़ ने जुलाई 2021 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। टी20 मुकाबले से ही उनके करियर की शुरुआत हुई। अपने आईपीएल करियर में गायकवाड़ ने 52 मैचों में 135.52 स्ट्राइक रन रेट से कुल 1797 रन बनाए है। जिसमें उनके नाम 1 शतक और 14 अर्धशतक शामिल है। वहीं टी20 करियर में 19 मैचों में 140.06 स्ट्राइक रन रेट से कुल 500 रन बनाए है। जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है।

.