होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Republic Day Parade : परेड का मुख्य आकर्षक रहीं यूपी-हरियाणा की झांकी, दिखाए गए रामायण-महाभारत के दृश्य

12:32 PM Jan 26, 2023 IST | Jyoti sharma

Repubic Day Parade : देश के 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड निकाली जा रही है। इस परेड में निकाली जा रही झांकियों का रोमांच राष्ट्र के नेताओं के साथ ही आम लोगों को भी इन पर नजरें टिकाए रखने को मजबूर कर रहा है। इस परेड में सबसे पहले आजादी के अमृत काल की झांकी निकाली गई। जिसमें आजादी के बाद के इन सालों में हुई देश की प्रगति को दर्शाया गया।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू – कश्मीर और लद्दाख की भी परेड में निकाली गई। जिसमें वहां की संस्कृति और पर्यटन को दर्शाया गया। रंग-बिरंगी सजी इस झांकी पर हर किसी की नजर बस ठहर गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात की झांकी में इस बार रिन्यूबल एनर्जी के स्रोत क्लीन और ग्रीन एनर्जी को दर्शाया गया।

देश के उत्तर-पूर्व के राज्य त्रिपुरा की संस्कृति के अलावा पर्यटन को बढ़ावा देते हुए झांकी निकाली गई। इस झांकी में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ त्रिपुरा में पर्यटन और जैविक खेती के माध्यम से सतत आजीविका को दर्शाया गया। इसमें महामुनि बुद्ध मंदिर को भी दर्शाया गया।

झारखंड की झांकी हर बार से काफी अलग दिखाई दी। इस झांकी में भगवाव बैद्यनाथ के मंदिर को दर्शाया गया है जो कि देवघर में स्थित है। झांकी में सबसे आगे भगवान बिरसा मुंडा को दर्शाया गया है।

जम्मू और कश्मीर की झांकी की थीम इस बार ‘नया जम्मू और कश्मीर’ रखी गई। इस झांकी में देश के सबसे बड़े तीर्थ पवित्र अमरनाथ तीर्थ को दर्शाया गया। इसके अलावा ट्यूलिप गार्डन और लैवेंडर की खेती को भी दर्शाया गया है।

महाराष्ट्र की झांकी में राज्य की संस्कृति को दर्शाया गया है जिसमें एक नहीं विभिन्न रंग शामिल हैं।

इस बार की झांकी सबसे ज्यादा जिस झांकी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया वह है उत्तर प्रदेश की। झांकी में पहली बार भगवान राम का लंका जीत कर सीता माता को पुष्पक विमान से वापस अयोध्या लाना दर्शाया गया है।

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय दीपोत्सव को दिखाया गया है।

उत्तर प्रदेश के अलावा सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाली झांकियों में हरियाणा की झांकी रही। इस झांकी में गीता महोत्सव को दर्शाया गया।इसमें महाभारत काल के दौरान कुरुक्षेत्र में भगवान कृष्ण, अर्जुन को उपदेश देते दर्शाए गए हैं।

हरियाणा की झांकी भगवद गीता पर आधारित डिजाइन को दर्शाती है। झांकी में सबसे आगे भगवान विष्णु के दशावतार को भी दर्शाया गया है। ट्रेलर के किनारों पर बने पैटर्न महाभारत के युद्ध के विभिन्न दृश्यों को दिखाते हैं।

इनके अलावा परेड में आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेशस कर्नाटक, तमिलनाडु और कई मंत्रालयों की झांकियां भी निकाली गईं। लेकिन इस बार राजस्थान, गोवा, मध्य प्रदेश, पंजाब जैसे राज्यों की झांकियां नहीं निकाली गई।

Next Article