For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Republic Day : नहीं देखा होगा ऐसा ध्वजारोहण, खुशी से नम हो जाएंगी आंखें... देखें वीडियो

04:21 PM Jan 26, 2023 IST | Jyoti sharma
republic day   नहीं देखा होगा ऐसा ध्वजारोहण  खुशी से नम हो जाएंगी आंखें    देखें वीडियो

आज पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। देश के हर कोने में धूमधाम से रंगारंग कार्यक्रम मनाए जा रहे हैं। बच्चों ने सज-धज कर अपने-अपने स्कूलों  में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए तो हर चौक-चौराहे पर तिरंगारोहण का कार्यक्रम आयोजित हुए। लेकिन हम आपको ऐसा वीडियो दिखाते हैं जिसको देखते ही आपको अपने देश के ‘गणतंत्र’ पर गर्व तो होगा ही साथ ही आप की आंखे भी खुशी से छलक जाएंगी। पहले आप यह वीडियो देखिए।

Advertisement

दरअसल इस वीडियो में एक ग्रामीण महिला घर में रखे एक डंडे पर तिरंगे को बांधती है, इसके बाद उसे धागे के सहारे उसे डंडे के सबसे ऊपरी सिरे पर ले जाती है और फिर उसे खोल कर लहरा देती है। जैसे ही तिरंगा लहरता है उसमें से फूल बरसने लगते हैं। जैसे ही तिरंगा फहरता है वैसे ही खुशी से बच्चे खुशी से उछलते हुए  सलामी देते हैं। इन बच्चों में मौजूद एक छोटी सी बच्ची की खुशी से इस बात को अंदाजा तो लगाया जा सकता है कि देश में गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस की अहमियत क्या है वह इस देश का बच्चा-बच्चा जानता है।

.