For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

वरुण और जाह्नवी की फिल्म Bawaal की रिलीज डेट हुई अनाउंस, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

02:29 PM Mar 22, 2023 IST | Prasidhi
वरुण और जाह्नवी की फिल्म bawaal की रिलीज डेट हुई अनाउंस  इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘बावल’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। लेकिन उनके फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है, हाल ही में फिल्म मेकर्स ने ‘बावल’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। आपको बता दें की इस फिल्म में पहली बार वरुण धवन और जाह्नवी कपूर एक साथ नजर आएंगे। साथ ही इस दोनों के फैंस इन्हें साथ देखने के लिए बेताब हैं।

Advertisement

कब होगी ‘बावल’ रिलीज

साजिद नाडियाडवाला के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘बावल'(Bawaal) 6 अक्टूबर को रिलीज होगी। आपको बता दें कि, साजिद नाडियाडवाला ने फिल्मी दुनिया को ‘छिछोरे’ जैसी धमाकेदार फिल्म दी थी। फिल्म ‘बावल’ की अनाउंसमेंट करते हुए मेकर्स ने ट्विटर पर पोस्ट में लिखा है, “ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी ‘बवाल’ के साथ वापस आ गए हैं। 6 अक्टूबर 2023 को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में उनकी एपिक क्रिएकशन देखें! स्टारिंग वरुण धवन और जाह्नवी कपूर।”

लव स्टोरी है ‘बवाल’(Bawaal)

फिल्म ‘बवाल’ की कहानी की बात करें तो ये एक लव स्टोरी है। इस फिल्म की शूटिंग पेरिस, बर्लिन, पोलैंड, एम्स्टर्डम, क्राको, वारसॉ के साथ-साथ भारत में भी हुई है। लोगों को उम्मीद है कि, इस फिल्म से उन्हें भरपूर मनोरंजन मिलने वाला है। साथ ही आपको बता दें कि, इस फिल्म के लिए स्टंटमैन जर्मनी से लाए गए थे। इसके अलावा इस फइल्म के क्रू में 700 से ज्यादा लोग शामिल थे।

.