For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Ajay Devgan की फिल्म 'मैदान' की रिलीज डेट हुई फाइनल, जून में इन बड़ी फिल्मों से होगा सामना

05:49 PM Mar 28, 2023 IST | Prasidhi
ajay devgan की फिल्म  मैदान  की रिलीज डेट हुई फाइनल  जून में इन बड़ी फिल्मों से होगा सामना

हिन्दी सिनेमा के स्टार अजय देवगन(Ajay Devgan) की फिल्म ‘मैदान’ का का फैंस काफी बैसब्री से इंतजार कर रहे थे। हाल ही में अजय ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। दरअसल ‘मैदान’ जून के महीने में रिलीज होने जा रही है। काफी जद्दो जहद के बाद फिल्म को एक बार फिर नई डेट मिल गई है। लेकिन इस फइल्म के लिए जून का महीना काफी मुश्किल होने वाला है, क्योंकि इस महीने में कई सारी तगड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।

Advertisement

आदिपुरुष

साउथ के सुपरस्टार के रूप में मशहूर प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ भी जून के महीने में रिलीज होगी। आपको बता दें कि, ये फिल्म इसी साल जनवरी में रिलीज होने वाली थी लेकिन लोगों की आलोचनाओं के चलते इस फिल्म की रिलीज डेट 16 जून 2023 कर दी गई है।

सत्य प्रेम की कथा

जून के महीने में हिन्दी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म सत्य प्रेम की कथा भी रिलीज होने जा रही है। आपको बता दें इस फिल्म में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में मौजूद हैं। फिल्म 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज

जवान

किंग खान ने साल की शुरुआत में ही अपने फैंस को एक धमाकेदार तोहफा दिया था। उनकी फिल्म पठान अभी तक दुनियाभर में चल रही है। अब इंतजार है तो उनकी फिल्म ‘जवान’ का। ये फिल्म 2 जून 2023 को थिएटर में आएगी। इस फिल्म का डायरेक्शन दिग्गज साउथ फिल्ममेकर एटली ने किया है।

मैदान

अजय देवगन(Ajay Devgan) की इस फिल्म का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था। पहले फिल्म ‘मैदान’ 12 मई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब 23 जून 2023 को रिलीज होगी। आपको बता दें कि इससे पहले भी फिल्म की कई रिलीज डेट बदल चुकी हैं।

.