For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

मांग सिंदूर, गले में भारी भरकम नेकलेस, प्यार पर रेखा ने दिया जवाब, बोलीं-'एक बार रिश्ता जुड़ गया तो…'

वरग्रीन एक्ट्रेस रेखा भले ही 68 बरस की हो चली हैं, लेकिन फैंस आज भी उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। हाल ही में दिग्गज एक्ट्रेस रेखा वोंग अरैबिया के कवर पेज (Rekha On Vogue Arabia Cover Page) नजर आईं।
12:16 PM Jul 04, 2023 IST | BHUP SINGH
मांग सिंदूर  गले में भारी भरकम नेकलेस  प्यार पर रेखा ने दिया जवाब  बोलीं  एक बार रिश्ता जुड़ गया तो…

मुंबई। एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा भले ही 68 बरस की हो चली हैं, लेकिन फैंस आज भी उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। हाल ही में दिग्गज एक्ट्रेस रेखा वोंग अरैबिया के कवर पेज (Rekha On Vogue Arabia Cover Page) नजर आईं। उनके फोटोशूट की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह वायरल हो गईं। रेखा की तस्वीरें वोंग अरैबिया ने शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रेखा इतनी सुंदर लग रही है उनकी उम्र का अंदाजा ही नहीं लगाया जा सकता।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-Animal vs Sam Bahadur : Box Office पर भिड़ेगी रणबीर कपूर और विक्की कौशल की

वोग अरैबिया के कवर पेज पर डेब्यू कर रेखा अपने फैंस का दिल जीत लिया है। इस दौरान रेखा ने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पर्ल ग्रे रंग की डिजाइर सिल्क साड़ी पहनी है। वोंग अरैबिया ने इस कवर शूट से कई तस्वीरें अपने पेज पर शेयर की हैं। फोटोशूट सेशन के दौरान रेखा मीडिया से रूबरू हुईं और उनसे कई सवाल भी किए गए। इसमें एक सवाल उनसे एक्टिंग के प्रति प्यार कम होने को लेकर पूछा गया, जिसका रेखा ने खूबसूरत जवाब दिया।

मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे क्या चुनाना है इसका अधिकार मिला

रेखा ने वोंग अरैबिया के लिए कराए गए फोटोशूट से लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ा दी हैं। मैगजीन से बातचीत में उन्होंने कई इंट्रेरेस्टिंग बातें कहीं। 2014 के बाद कोई भी फिल्म साइन ना करने पर बोलीं-'मैं फिल्में करूं या न करूं, ये मुझसे कभी जुदा नहीं होतीं। मैंने जिस चीज से प्यार किया उसको फिर से जीने के लिए कई यादें हैं।' जब सही वक्त आएगा तो सही प्रोजेक्ट मुझे ढूंढ ही लेगा। मेरा सिनेमैटिक पर्सोना देखने वाले की आंखों में होता है। इसलिए मैं यह तय करती हूं कि मुझे कहां होना चाहिए और कहां नहीं। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे क्या चुनना है इसका अधिकार मिला।

यह खबर भी पढ़ें:-SatyaPrem Ki Katha ने Box Office पर मचाया तहलका, रविवार के दिन किया

नहीं खत्म होता प्यार

रेखा से प्यार के बारे में भी सवाल किया गया। जब आप किसी चीज या शख्स को बहुत ज्यादा प्यार करते हैं तो क्या प्यार गायब हो जाता है। जवाब में रेखा बोलीं-'नहीं एक बार रिश्ता जुड़ गया तो वह हमेशा के लिए होता है। कभी हम इससे ज्यादा चाहते हैं तो कभी उतना ही काफी होता है। यही चीज मेरी कला पर भी लागू होती है।'

.