For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

वेलेंटाइन डे को भारत लॉन्च होगा Redmi A3, जानें कीमत और दमदार फीचर्स

05:00 PM Feb 08, 2024 IST | Mukesh Kumar
वेलेंटाइन डे को भारत लॉन्च होगा redmi a3  जानें कीमत और दमदार फीचर्स

चाइनीज कंपनी रेडमी भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Redmi A3 लॉन्च किया जायेगा। कंपनी के लिए एक नया लैंडिग पेज बनाया है और इसपर इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस की अपटेड दी है। इसमें 6 जीबी का रैम और 6 जीबी के वर्चुअल रैम के लिए सपोर्ट है। इसकी बैटरी 5000 mAh की है। इसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल और डुअल कैमरा यूनिट है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:–  3x ऑप्टिकल जूम के साथ भारत में लॉन्च हुआ OnePlus 12 और OnePlus 12R, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशंस

रेडमी A2 को ग्रीन कलर में उपलब्ध कराया जायेगा। इसका डिजाइन रेडमी A2 के समान है। इसकी इमेज में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिख रहा है। कंपनी ने बताया है कि इसका डिस्प्ले में 90 Hz का रिफ्रेश रेट होगा। Redmi A3 को कुछ अफ्रीका देशों में रिटेल स्टोर्स पर देखा गया है। इसमें मीडियाटेक का प्रोसेसर दिया जा सकता है। रेडमी A3 को कुछ अफ्रीका देशों में रिटेल स्टोर्स पर देखा गया है। इसमें मीडियाटेक का प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

बता दें कि नवंबर 2023 में रेडमी ने K70 सीरीज को चीन में उतारा गया था। इस सीरीज में Redmi K70, K70e और K70e और K70 Pro शामिल थे। इस स्मार्टफोन की ब्रिकी शुरु होने के 2 सप्ताह में 10 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया था। हाल ही में Redmi ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया था कि K70 सीरीज ने बिक्री शुरू होने के दो महीने के अंदर 20 लाख यूनिट्स की बिक्री को पार कर लिया है। यह स्मार्टफोन Xiami के एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Hyper OS वाले पहले स्मार्टफोन हैं।

रेडमी के दोनों डिवाइस में 6.67 इंच 2K डिस्प्ले है। इसमें टीसीएल सी8 ओएलईडी पैनल दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इन स्मार्टफोन में एचडीआर10+ और Dolby Vision के लिए सपोर्ट मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ है। Redmi K70 में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है।

.