For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

RBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल, 12वीं बोर्ड परीक्षा 29 फरवरी से होगी शुरू

01:00 PM Jan 14, 2024 IST | Sanjay Raiswal
rbse ने जारी किया 10वीं 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल  12वीं बोर्ड परीक्षा 29 फरवरी से होगी शुरू

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने सत्र 2023-24 के लिए 10वीं, 12वीं की परीक्षा और प्रायोगिक परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 12वीं की परीक्षाएं 29 फरवरी जबकि 10वीं की 7 मार्च से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं में 20 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल होंगे। नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 18 जनवरी से 14 फरवरी तक और स्वयंपाठी परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 15 फरवरी से 20 फरवरी के मध्य होंगी।

Advertisement

शनिवार को जयपुर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में आयोजित हाईपावर कमेटी की मीटिंग में टाइमटेबल को मंजूरी दी गई। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि परीक्षाएं प्रातः 8:30 से 11:45 बजे तक होंगी।

शिक्षा मंत्री बोले, बर्दाश्त नहीं करेंगे परीक्षा में गड़बड़ी…

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। इनका संचालन पारदर्शी तरीके से करने और नकल की रोकथाम के लिए हर संभव प्रभावी कदम उठाए जाएं। दिलावर शनिवार को सचिवालय में हाई पावर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली, परीक्षाओं के संचालन संबंधी व्यवस्थाओं और प्रोटोकॉल से संबंधी प्रजेंटेशन के दौरान अधिकारियों को ये निर्देश दिए।

जानिए-12वीं का कब होगा कौनसे विषय का पेपर...

गुरुवार, 29 फरवरी : मनोविज्ञान।
शुक्रवार, 01 मार्च : लोक प्रशासन।
शनिवार, 02 मार्च : कंप्यूटर विज्ञान/ इन्फोरमेटिक्स प्रेक्टिसेस।
सोमवार, 04 मार्च : अंग्रेजी अनिवार्य।
मंगलवार, 05 मार्च : कंठसंगीत/ नृत्य कत्थक/वाद्य संगीत
बुधवार, 06 मार्च : संस्कृत साहित्य/संस्कृत वाङ्गय्र।
शनिवार, 09 मार्च : भूगोल/लेखाशास्त्र/ भौतिक विज्ञान।
सोमवार, 11 मार्च : चित्रकला।
बुधवार, 13 मार्च : हिन्दी अनिवार्य।
शुक्रवार, 15 मार्च : अंग्रेजी साहित्य/ टंकण लिपि (हिन्दी)।
शनिवार, 16 मार्च : दर्शनशास्त्र/ सामान्य विज्ञान।
सोमवार, 18 मार्च : इतिहास/ व्यवसाय अध्ययन/ कृषि रसायन विज्ञान/ रसायन विज्ञान।
बुधवार, 20 मार्च : पर्यावरण विज्ञान।
गुरुवार, 21 मार्च : राजनीति विज्ञान/ भूविज्ञान/ कृषि विज्ञान।
शनिवार, 23 मार्च : गणित।
मंगलवार, 26 मार्च : गृह विज्ञान।
बुधवार, 27 मार्च : शारीरिक शिक्षा।
गुरुवार, 28 मार्च : अर्थशास्त्र/शीघ्र लिपि-हिन्दी/ शीघ्र लिपि अंग्रेजी/कृषि जीव विज्ञान/जीव विज्ञान।
शनिवार, 30 मार्च : ऋग्वेद/शुक्ल यजुर्वेद/ कृष्ण यजुर्वेद/सामवेद/ अथर्ववेद/न्याय दर्शन/ वेदान्त दर्शन/मीमांसा दर्शन/ जैन दर्शन/निम्बार्क दर्शन/ वल्लभ दर्शन/सामान्य दर्शन/ रामानन्द दर्शन/व्याकरण शास्त्र/साहित्य शास्त्र /पुराणेतिहास /धर्मशास्त्र/ज्योतिष शास्त्र/सामुद्रिक शास्त्र/ वास्तुविज्ञान/पौरोहित्य शास्त्र।
सोमवार, 01 अप्रैल : हिन्दी साहित्य/ उर्दू साहित्य/ सिन्धी साहित्य/गुजराती साहित्य/पंजाबी साहित्य/राजस्थानी साहित्य (26)/फारसी (27)/प्राकृत भाषा/टंकण लिपि (अंग्रेजी)।
बुधवार, 03 अप्रैल : समाजशास्त्र।
गुरूवार, 04 अप्रैल : ऑटोमोटिव/ सौंदर्य एवं स्वास्थ्य/स्वास्थ्य देखभाल/सूचना
प्रौद्योगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाएं (IT & ITes)/ फुटकर बिक्री /ट्रेवल एण्ड ट्यूरिज्म/परिधान निर्मित वस्त्र और गृह सज्जा/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स/सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली (कृषि)/प्लम्बर/ टेलिकॉम।

.