होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Ravi Pushya 2023 : रवि पुष्य योग कल, इन 5 चीजों को खरीदने पर घर में होगी धन-दौलत की बारिश

ज्योतिषों के अनुसार, यह शुभ योग 10 सितंबर को शाम 05.06 बजे से 11 सितंबर को रात 8.01 बजे तक रहेगा।
07:44 PM Sep 09, 2023 IST | Sanjay Raiswal

ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों का बड़ा महत्व माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित कुल 27 नक्षत्र है। इन सभी नक्षत्रों का हमारे जीवन में इनका बहुत प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इनको लेकर कुछ नियम होते जिन्हें करने से धन-दौलत में बढ़ोत्तरी होती है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित कुल 27 नक्षत्रों में से रवि पुष्य नक्षत्र को सबसे शुभ माना गया है।

यह नक्षत्र रविवार या गुरुवार के दिन ही लगता है। इस बार रवि पुष्य नक्षत्र का संयोग 10 सितंबर को बन रहा है। ज्योतिषों के अनुसार, यह शुभ योग 10 सितंबर को शाम 05.06 बजे से 11 सितंबर को रात 8.01 बजे तक रहेगा। ऐसे में इस नक्षत्र में कुछ चीजों को शुभ माना गया है। रवि पुष्य नक्षत्र में वो कौन-कौनसी चीजें खरीदने से आप मालामाल हो सकते हैं, इसके बारे में आइए विस्तार से जानते है।

सोना…

ज्योतिषों के अनुसार, सोने को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। कहते हैं कि रवि पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदने से घर में सुख, समृद्धि बढ़ती है।

चांदी का सिक्का…

इससे धन लाभ के प्रबल योग बनते हैं और आर्थिक समस्या दूर होती हैं. इस दिन श्रीकृष्ण को पीले फल, मिठाई अर्पित करने से भी धन और यश बढ़ता है।

    वाहन-प्रॉपर्टी…

    रवि पुष्य नक्षत्र में प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने बेहद शुभ होता है। अगर आप इन दोनों में से कोई भी चीज खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इनकी खरीदारी के लिए रवि पुष्य नक्षत्र से उत्तम समय है।

    धार्मिक वस्तुएं…

    रवि पुष्य योग वाले दिन धार्मिक वस्तुएं जैसे-किताब, माला, दीपक या और भी कोई वस्तु खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। इससे नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं।

    नारियल…

    नारियल के हर तरह की पूजा में काम में लिया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि मां लक्ष्मी को कच्चा नारियल सर्वाधिक प्रिय होता है। इसे घर में रखने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। इस शुभ नक्षत्र में आप इसे भी लेकर आ सकते हैं।

    Next Article