For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Ajay Devgan के पीछे पागल थीं रवीना टंडन, अलग होने के गम में किया था सुसाइड अटेम्प्ट

11:01 AM Apr 02, 2023 IST | Prasidhi
ajay devgan के पीछे पागल थीं रवीना टंडन  अलग होने के गम में किया था सुसाइड अटेम्प्ट

हिन्दी सिनेमा के कमाल के एक्टर अजय देवगन(Ajay Devgan) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। ‘भोला’ एक्टर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं, अजय देवगन हिन्दी सिनेमा के वो सितारे हैं जिनकी आंखें भी शानदार एक्टिंग करती हैं। उनकी एक्टिंग का ही कमाल है जो आज वो एक एक्टर होने के साथ-साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। तो चलिए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

Advertisement

अजय देवगन का जन्म

अजय का जन्म 2 अप्रैल 1969 को दिल्ली में हुआ था। अजय का परिवार मूल रूप से अमृतसर से था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, अजय देवगन का असली नाम विशाल देवगन है। उन्होंने अपना नाम इसलिए बदला था क्योंकि, वो जिस समय डेब्यू करने वाले थे उस समय कई विशाल नाम के एक्टर लॉन्च हुए थे। अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए एक्टर ने अपना नाम ही बदल लिया था। एक्टर का परिवार फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखता है। उनके पिता हिन्दी फिल्मों में सटंटमैन हुआ करते थे। साथ ही उनके कजिन अनिल देवगन प्रोड्यूसर हैं।

अजय देवगन(Ajay Devgan) का फिल्मी करियर

अजय देवगन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1991 में आई फिल्म ‘फूल और कांटे’ से की थी। ये फिल्म सुपरहिट रही थी, साथ ही इस फिल्म में अजय द्वारा किया गया दो मोटरसाइकिल पर पैर रखने वाला स्टंट आज तक चर्चा में है। इस धमाकेदार डेब्यू के बाद अजय देवगन को कई शानदार फिल्में ऑफर हुई थी। इसके बाद आई उनकी फिल्‍म ‘जिगर’ भी हिट रही थी। इसके बाद तो मानों उनका करियर आसमान छू रहा हो वो फिल्म दिलवाले (1994), सुहाग (1994), नाजायज (1995), दिलजले (1996) और इश्क (1997) जैसी सफल और सुपरहिट फिल्मों नजर आए।

अजय देवगन के अफेयर

ये तो हम सब जानते हैं कि, अजय देवगन(Ajay Devgan) और काजोल बी टाउन के पॉवर कपल कहलाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, काजोल पहले लड़की नहीं थी जिसके लिए अजय पागल हुए थे। बल्कि शादी से पहले और शादी के बाद भी उनके कई अफेयर रहे थे। आइए जानते हैं उनके लव लाइफ के कुछ किस्से।

रवीना टंडन

अपनी पहली ही फिल्म के हिट होने की वजह से अजय को हिन्दी सिनेमा में स्टार का सटेटस मिलने लगा था। जिसके बाद उन्हें और रवीना को साथ में ‘दिव्यशक्ति’, ‘दिलवाले’, ‘एक ही रास्ता’ जैसी कई फिल्में ऑफर हुई। फिल्मों में साथ काम करते हुए दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया हालांकि उनका प्यार ज्यादा लंबा न चल सका। वहीं रवीना अजय के प्यार में इस कदर पागाल थी कि, उनके लिए सुसाइड तक करने की कोशिश की थी।

करिश्मा कपूर

अजय ने रवीना को जिस एक्ट्रेस के लिए छोड़ा था वो कोई और नहीं बल्कि करिश्मा कपूर थीं। फ़िल्म ‘जिगर’ में काम करते हुए अजय का दिल करिश्मा पर ऐसा आया कि वे करिश्मा को दीवानगी की हद तक चाहने लगे। लेकिन जब ये खबर सामने आई तो रवीना ने दोनों के रिश्ते पर कमेंट करते हुए कहा कि, अगर इन दोनों के बच्चे हुए तो ज़ेब्रा जैसे दिखेंगे. हालांकि इन दोनों का प्यार भी ज़्यादा दिनों तक टिक नहीं सका।

काजोल

साल 1994 में अजय और काजोल ने साथ में फिल्म ‘हलचल’ में काम किया था। इस फिल्म के दौरान काजोल को पहली नजर में अजय से प्यार हो गया था। वहीं इस समय अजय करिश्मा के प्यार में पागल थे, अजय और काजोल महाबलेश्वर में फ़िल्म ‘हलचल’ की शूटिंग के साथ ही एक दूसरे के प्यार में बह गए।

कंगना रनौत

साल 2010 में आई फिल्म ‘वन्स अपॉन द टाइम इन मुम्बई’ में अजय देवगन के अपोजिट कंगना रनौत ने काम किया था। इसके बाद दोनों ने फिल्म ‘रासकल्स’ और ‘तेज़’ में भी काम किया था। ऐसा कहा जाता है कि, दोनों फिल्म ‘रासकल्स’ के दौरान एक दूसरे के नजदीक आए थे। लेकिन इस बात को दोनों ने कभी नहीं माना। कहते हैं जब काजोल को इन दोनों की बढ़ती नज़दीकियों की खबर लगी तो काजोल ने अजय पर कंगना के साथ फ़िल्म करने पर पाबंदी लगा दी थी।

रकुलप्रीत सिंह

रकुल और अजय(Ajay Devgan) ने फ़िल्म ‘दे दे प्यार दे’ में साथ काम किया था। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में एक्स्ट्रा मैरिटल के खबर ने खूब सुर्खियां बंटोरी। हालांकि ये खबर फ़िल्म की रिलीज़ के साथ ही ठंडी पड़ गई थीं, लेकिन फ़िल्म के दौरान उनके रोमांस की खबरों से काजोल काफी परेशान हो गई थीं।

.