होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

इन फिल्मों को ना कहकर पछताई Rashmika Mandanna, लिस्ट में शामिल है संजय लाली भंसाली की फिल्म

05:16 PM Apr 05, 2023 IST | Prasidhi

Rashmika Mandanna न केवल साउथ में बल्कि हिन्दी सिनेमा में भी काफी पॉपुलर हैं। हाल ये है कि उन्हें नेशनल क्रश के रूप में देखा जाता है। अपनी कमाल की एक्टिंग और चुलबुली अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली रश्मिका मंदाना आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। क्या आप जानते हैं कि, Rashmika Mandanna केवल 6 साल की थीं जब उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। Rashmika Mandanna के लिए साल 2022 काफी अच्छा रहा था उन्होंने फिल्म गुडबॉय से हिन्दी सिनेमा में कदम रखा था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, रश्मिका ने अपने करियर में ऐसी कई बड़ी फिल्में हैं जिन्हें न कहा है और बाद में चलकर ये फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं।

संजय लीला भंसाली की फिल्म

आज के समय में संजय लीला भंसाली एक पॉपुलर डायरेक्टर हैं। कहते हैं कि, भंसाली ने रश्मिका को एक फिल्म ऑफर की थी जिसे एक्ट्रेस ने रिजेक्ट कर दिया था।

आरसी 15 (RC 15)

साउथ की अपकमिंग फिल्म आरसी 15 (RC 15) में लीड रोल में राम चरण और कियारा अडवाणी नजर आने वाले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये रोल कियारा से पहले रश्मिका को ऑफर हुआ था। लेकिन इस रोल के लिए उन्होंने न कह दिया था।

बीस्ट

थलापति विजय की फिल्म बीस्ट काफी चर्चा में रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका मंदाना को ये फिल्म ऑफिर हुई थी। लेकिन कुछ कारणों की वजह से उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया।

जर्सी

शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी में मृणाल ठाकुर उनके साथ लीड रोल में नज़र आई थीं। इस रोल के लिए भी Rashmika Mandanna मेकर्स की पहली पसंद थीं। इस रोल को न कहने के पीछे रश्मिका ने कहा था कि, वो खुद को इस रोल के लिए ठीक नहीं मानती थी।

किरिक पार्टी रीमेक

खबरों के मुताबिक रश्मिका मंदाना को उनकी डेब्यू फिल्म किरिक पार्टी के हिंदी रीमेक के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन एक्ट्रेस ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।

Next Article