For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जयपुर में झुंझुनूं की महिला से दरिंदगी, आरोपी ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

12:43 PM Nov 06, 2023 IST | Sanjay Raiswal
जयपुर में झुंझुनूं की महिला से दरिंदगी  आरोपी ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म  विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

जयपुर। राजधानी जयपुर में झुंझुनूं की एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने जबरदस्ती घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसे थप्पड़ मारे। महिला के चिल्लाने पर घर के अंदर बच्चों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ हरमाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें :- जयपुर में नकली नोट के साथ 2 गिरफ्तार, 200 रुपए के नकली नोटों की करेंसी देख पुलिस भी हुई हैरान

पुलिस ने बताया कि झुंझुनूं निवासी एक महिला (25) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ किराए पर हरमाड़ा इलाके में रहती है। पिछले कुछ दिनों से राजेंद्र चौधरी नाम का व्यक्ति उसे कॉल कर परेशान कर रहा है। काफी बार कॉल करने की मना करने पर भी वह नहीं माना। एक दिन बच्चों को स्कूल छोड़ने जाने पर राजेंद्र चौधरी पीछा करते हुए महिला के घर तक आ गया।

यह खबर भी पढ़ें :- देर रात भाई-बहन से हुआ झगड़ा, रात में गुस्से में बाहर निकली, फिर 9वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

महिला का आरोप है कि 4 नवंबर की शाम घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 5:30 बजे आरोपी राजेंद्र चौधरी जबरदस्ती घर में घुस आया। घर में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। महिला के शोर मचाने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने चिल्लाने पर आरोपी राजेंद्र ने महिला को थप्पड़ मारे। चिल्लाने की आवाज सुनकर घर में बच्चों को आते देखकर आरोपी राजेंद्र मौके से भाग गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ हरमाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह खबर भी पढ़ें :- जयपुर में व्यक्ति से महिला ने मांगी लिफ्ट, चाय पीने के बहाने घर में बुलाया, गैंग के लोगों ने मिलकर किया कांड

.