होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

नशीला शेक पिलाकर महिला से हैवानियत, रिश्तेदारों ने साथी के साथ मिलकर पूरी रात लूटी अस्मत

12:57 PM Jul 06, 2023 IST | Sanjay Raiswal

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बाहर से आए दो रिश्तेदारों ने साथी के साथ मिलकर नशीला शेक पिलाकर बेहोशी की हालत में रातभर रेप किया। आरोपियों ने बेहोशी की हालत में महिला को नहलाकर दूसरी ड्रेस पहना ओला कैब से ड्यूटी पर भेज दिया। आरोपी रिश्तेदार के मोबाइल में उसके वीडियो दिखाने पर पीड़िता को घटना के बारे में पता चला। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ करधनी थाने में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि निवारू रोड निवासी एक महिला (35) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि वह सिंधीकैम्प इलाके में जॉब करती है। 10 जून की दोपहर दो रिश्तेदार एडिमशन के लिए कॉलेज देखने के लिए जयपुर आए थे। दोनों रिश्तेदार कॉलेज देखने के बहाने रात को उसके घर रूकने के लिए कहा। रिश्तेदार होने के कारण महिला ने घर में रूकने की अनुमति दे दी। महिला का आरोप है कि रात करीब 7 बजे रिश्तेदारों ने उसे ऑफिस से कार में बैठाया। जिसके बाद बीच रास्ते में दोनों रिश्तेदारों ने अपने एक साथी को भी बैठा लिया।

केले के शेक में मिलाया नशीला पदार्थ…

पीड़िता घर आने के बाद वह बाथरूम में नहाने चली गई। नहाकर बाहर आने पर आरोपियों ने केले का शेक रख रखा था। आरोपियों ने महिला को शेक पीने के लिए ऑफर किया। शेक में नशीला पदार्थ मिला होने के कारण पीते ही वह बेहोश हो गई। महिला का आरोप है कि बेहोशी की हालत में आरोपियों ने रातभर बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। वारदात के बाद आरोपियों ने सुबह पीड़िता को नहलाकर दूसरे कपड़े पहना दिए। जिसके बाद ओला कैब करवाकर उसे ड्यूटी पर भेज दिया।

ऑफिस में तबीयत खराब देखकर साथी कर्मचारी उसे डॉक्टर के पास लेकर गए। घर पहुंचने पर आरोपी रिश्तेदार ने उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने पर पीड़िता को घटना के बारे में पता चला। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ करधनी थाने में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Article