होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

जयपुर में 10 साल की बच्ची से दरिंदगी, आरोपी नाबालिग जबरन घर में घुसा, अकेला पाकर दिया दुष्कर्म को अंजाम

02:00 PM Jul 17, 2023 IST | Sanjay Raiswal

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक नाबालिग बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी भी नाबालिग है। कॉलोनी में रहने वाला आरोपी नाबालिग लड़का जबदस्ती उसके घर में घुस गया। नाबालिग को अकेला देखकर दुष्कर्म की वारदात को अंजजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शाम को जब परिजन घर पहुंचे तो लड़की ने रोते हुए आप बीती बताई। जिसके बाद पिता के साथ पीड़िता ने करधनी पुलिस थाने में आरोपी नाबालिग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

करधनी थाना पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। व्यक्ति ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ केशव नगर निवारू रोड पर रहती है। व्यक्ति का आरोप है कि हर दिन की तरह पति-पत्नी 15 जुलाई को भी मजदूरी के लिए निकले हुए थे। माता-पिता के काम पर चले जाने के बाद उनकी 10 साल की नाबालिग बेटी घर पर अकेली रहती थी। 15 जुलाई को उसी की कॉलोनी में रहने वाला आरोपी नाबालिग लड़का दोपहर में उनके घर में घुसा।

आरोपी लड़का उसकी नाबलिग बेटी को जबरन घर के बाथरूम में ले गया। आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी लड़के ने उसकी नाबालिग बेटी को धमकाया और कहा कि अगर किसी को बताया तो वह उसे मार देगा।

शाम को 6 बजे जब वह घर पहुंचे तो बच्ची ने रोते हुए अपनी मां को आप बीती बताई। बच्ची की मां ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद बच्ची के पिता आरोपी लड़के के घर गए, लेकिन वह नहीं मिला। इस पर बच्ची के माता-पिता बच्ची को लेकर करधनी थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

वहीं बच्ची के परिजनों को शिकायत देने के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग लड़के के खिलाफ पॉक्सो और 376 आईपीसी में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर उसके आज 164 के बयान कोर्ट के सामने दर्ज किए जाएंगे। पुलिस ने आरोपी लड़के की तलाश शुरू कर दी है।

Next Article