होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

6 बच्चियों से दुष्कर्म मामला : BJP के केंद्रीय मंत्री से लेकर महिला सांसदों ने सरकार पर साधा निशाना

डूंगरपुर के सरकारी स्कूल में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर प्रदेश भाजपा हमलावर हो गई हैं। भाजपा के केंद्रीय मंत्री से लेकर महिला सांसदों ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है।
07:54 AM Jun 05, 2023 IST | Anil Prajapat

जयपुर। डूंगरपुर के सरकारी स्कूल में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर प्रदेश भाजपा हमलावर हो गई हैं। भाजपा के केंद्रीय मंत्री से लेकर महिला सांसदों ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री व सांसद दीया कुमारी और सांसद जसकौर मीणा ने रविवार को मामले को लेकर प्रेसवार्ता की। वहीं केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सांसद दीया कुमारी ने कहा कि एक बार फिर राजस्थान को शर्मसार होना पड़ा। डूंगरपुर में छह बच्चियों से एक साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिसमें प्रिंसिपल पर बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप हैं। 

अभी हाल ही में बालोतरा में एक महिला को जिंदा जलाया गया। राजस्थान के हर कोने से दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रदेश में महिलाएं, बच्चियां स्कूल, सड़क कहीं भी सुरक्षित नहीं है। महिला अत्याचार व बलात्कार के मामलों में प्रदेश नंबर वन है। महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के प्रति जिस तरह से गहलोत सरकार लापरवाही बरत रही है वह बहुत ही निंदनीय है। आरोपी प्रिंसिपल को सस्पडें कर दिया लेकिन वहां के अधिकारियों पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। किसी प्रिंसिपल की इतनी हिम्मत नहीं हो सकती। निश्चित ही उसको किसी बड़े अधिकारी या नेता का संरक्षण है।

हमारे सिर शर्म से झुके : शेखावत

डूंगरपुर की घटना पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बेटियों के सामने हमारे सिर शर्म से झुके हैं, क्योंकि शिक्षा के मंदिर स्कूल तक में हैवान पसरे हैं। शेखावत ने कहा कि राज्य सरकार ने कभी दुष्कर्म की घटनाओं को बेटियों की नजर से देखने की कोशिश नहीं की, उल्टे दुष्कर्म को मर्दानगी से जोड़कर सदन में ठहाके लगाती रही। बेटियों भी सब देखती हैं और सुनती हैं, उन्हें कैसा लगता होगा? शेखावत ने कहा कि काश, सरकार लिंगभेद न करते हुए कड़े इंतजाम करती तो राजस्थान तब दुष्कर्म के मामलों में शर्मिंदगी के साथ सबसे ऊपर नहीं होता।

ये खबर भी पढ़ें:-500 रुपए के सिलेंडर की सौगात आज से, CM गहलोत 14 लाख परिवारों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 60 करोड़

आरोपी को मिले कठोर सजा: सांसद जसकौर 

सांसद जसकौर मीणा ने कहा कि हम सबको महिलाओं के प्रति संवेदनशील होकर एक मुहिम चलानी चाहिए। डूंगरपुर में हुई इस घटना के आरोपी प्रिंसिपल को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। राजस्थान में 2022 में 70,93 दुष्कर्म  के मामले सामने आए है। सांसद जसकौर मीणा ने कहा कि जाने बाकी ऐसे कितने मामले होंगे जो रिकॉर्डेड नहीं है। लेकिन किसी भी अपराधी के ऊपर कानून का डंडा नहीं चला, इस कारण अपराधी निर्भीक और निडर होकर ऐसी दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। 

चारों तरफ अराजकता का माहौल: सीपी जोशी 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री गहलोत के जोधपुर में दिए बयान कि पैसे की कमी आई तो वह जादू दिखा कर पैसा कमा लेंगे, इस पर तंज कसते हुए कहा कि आप छलिया जादूगर हैं। विकास की गंगा केंद्र सरकार बहा रही है, आप सिर्फ वाहवाही लूटने में लगे हो। जोशी ने कहा कि डूंगरपुर के सरकारी विद्यालय में हेड मास्टर के द्वारा छात्राओं का दुष्कर्म जैसी घृणित घटनाएं प्रदेश में हो रही है, तो इसको क्यों नहीं रोका आपने। प्रदेश में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। इस सरकार ने प्रदेश को सिर्फ अपराध, भ्रष्टाचार, दलित उत्पीड़न, बेरोजगारी, किसानों के साथ धोखा जैसे दंश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें:-माली समाज ने मांगा 12% आरक्षण, महापंचायत में लगे गहलोत जिंदाबाद के नारे

Next Article