For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

महिला से रेप और हत्या के आरोपी को ढूंढ रही थी पुलिस, आरोपी ने खेत में फंदा लगा दी जान

05:43 PM Jul 03, 2023 IST | Sanjay Raiswal
महिला से रेप और हत्या के आरोपी को ढूंढ रही थी पुलिस  आरोपी ने खेत में फंदा लगा दी जान

पाली। राजस्थान के पाली जिले में एक महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने वाले आरोपी ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन उसने पहले ही उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement

पहले बाइक खड़ी की, फिर पेड़ पर फंदा लगाया...

सदर थानाधिकारी जसंवतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि रविवार शाम को गिरादड़ा गांव के पास एक खेत में पेड़ पर युवक का शव लटकने की सूचना मिली। पुलिस को मौके पर मृतक की बाइक पड़ी मिली। वहीं मृतक की बॉडी फंदे पर झूलती मिली। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया।

मृतक की पहचान गिरादड़ा गांव निवासी भरत लाल (25) पुत्र दुर्गाराम वादी के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि भरत लाल जोधपुर में एक होटल पर काम करता था। वह रविवार को ही बाइक से जोधपुर से पाली आया था। रविवार शाम को गिरादड़ा गांव के पास भरत लाल ने खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर जान आत्महत्या कर ली।

दुष्कर्म और हत्या के मामले में था वांटेड…

सदर थानाप्रभारी ने बताया कि मृतक भरतलाल जोधपुर में एक होटल में काम करता था। वहां उसने एक महिला से रेप कर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में जोधपुर के बनाड़ थाना पुलिस को उसकी तलाश थी। इसको लेकर उनका मैसेज भी आया था। इस पर बनाड़ थाना पुलिस को भी आरोपी द्वारा आत्महत्या करने की सूचना दी।

मृतक की एक साल पहले हुई थी शादी…

परिजनों ने बताया कि मृतक भरत लाल की करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी। युवक द्वारा ऐसा कदम उठाने से मृतक की पत्नी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सोमवार को पुलिस ने मृतक का पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

.