होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Ranveer Singh ने फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी, सिक्स-पैक एब्स को देख कर फैंस ने आश्चर्यचकित, देखें Video

07:23 PM Jul 24, 2023 IST | Mukesh Kumar

Ranveer Singh Six-Pack Abs: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म है, फैंस इस मूवी को देखने के लिए काफी उत्साहित है। इसी बीच रणवीर सिंह उर्फ रॉकी रंधावा की शानदार लाइफस्टाइल की झलक दिखाई हैं। इस वीडियो को खुद अभिनेता रणवीर सिंह ने शेयर किया है।

यह खबर भी पढ़ें:-‘मैं कोई पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं हूं’…फ्लाइट में उर्फी के साथ छेड़छाड़…दारू पी कर लड़कों ने की गंदी हरकतें!

इस वीडियो की शुरुआत रणवीर उर्फ रॉकी की नींद से जागने से होती है। उनके तकिए के कवर पर शुरुआती आरआर छपा हुआ दिखता है। RR का मतलब शायद रॉकी और रानी है। इसके बाद वह GYM करते है। इस दौरान क्लोजअप शॉट में उनके टोन्ड एब्स की झलक भी देखने को मिलती है। इसके बाद वह शावर लेने जाते हैं।

RR प्रिंट वाले तौलिए से अपनी बॉडी पोछते है। इसके बाद वो अपना वार्डरोब खोलकर अपने डिजाइनर कपड़ों का चुनाव भी करते हैं। इसमें कपड़ों के अलावा फुटवेयर और सनग्लासेस भी दिख रहे हैं। इसके बाद वह शीशे के सामने खड़े होकर अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करते हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, रॉकी रंधावा की तरफ से मंडे मोटिवेशन।

इस वीडियो में रणवीर सिंह ने अपने फैंस को काफी प्रभावित किया है, भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने कमेंट में फायर इमोजी भेजा है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बता दें कि ऐ दिल है मुश्किल के सात साल बाद इस फिल्म के जरिए करण जौहर निर्देशन में वापसी कर रहे है। यह मूवी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है।

Next Article