होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Success Story: कभी गुरुद्वारे में बनाते थे खाना, आज 45 लाख रुपए महीने कमाने वाला ये सेफ है 41 करोड़ का मालिक

रनवीर भारत के अमीर शेफों में से एक हैं। इन्होंने अपने शेफ वाले कॅरियर की शुरुआत एक गुरुद्वारे में खाना बनाने से की थी जो आज एक सफल शेफ बन गए हैं।
04:53 PM Jul 09, 2023 IST | BHUP SINGH

नई दिल्ली। बड़े- बुजुर्ग कहते हैं कि मंजिलें उसी को मिलती है जिनके हौंसले बुलंद होते हैं। यही बात शेफ रनवीर बरार (Ranveer Barar) की है जो मास्टर शेफ इंडिया (Master Chef India) के जज हैं। इसके साथ-साथ वो एक सेलिब्रेटी शेफ, टीवी होस्ट और एक फूड स्टाइलिस्ट भी हैं। ये भारत सहित कई देशों जैसे अमरीका, कनाडा आदि में अपनी कला से लोगों का दिल जीत चुके हैं। बता दें कि रनवीर भारत के अमीर शेफों में से एक हैं। इन्होंने अपने शेफ वाले कॅरियर की शुरुआत एक गुरुद्वारे में खाना बनाने से की थी जो आज एक सफल शेफ बन गए हैं। इस दौरान उन्हें ढेर सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज वो इस मुकाम तक पहुंच गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-5,000 रुपए का निवेश, 5 साल बाद मिलेंगे 5,00,000 लाख रुपए, जान लीजिए पूरा कैलकुलेशन

रनवीर का जन्म 1978 में नवाबों के शहर लखनऊ में हुआ था। इनका परिवार रेस्टोरेंट चलाता था। ये बचपन से ही अपनी मां के साथ रेसाई में मदद किया करते थे और हर रविवार को अपने दादा के साथ गुरुद्वारा जाते थे। गुरुद्वारे में इन्हें लंगर खाने के ज्यादा वहां के रसोई में बन रहे पकवानों में रूचि थी। वे अक्सर गुरुद्वारे में लंगर बनाने में मदद करने लगे यहीं से इनका खाना बनाने का सफर शुरू हुआ।

रनवीर ने हाई स्कूल करने के बाद होटल मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन लिया, लेकिन कुछ महीने बाद ही इन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और शेफ बनने के अपने सपने को घरवालों के सामने रखा। लेकिन घरवाले इनके इस फैसले से खुश नहीं थे। लेकिन रनवीर ने अपने घरवालों को जैसे-तैसे मना ही लिया। अपने शेफ के सपने को पूरा करने के लिए रनवीर ने मुंबई की उड़ान भरी। शुरुआत में तो उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। बहुत संघर्षों के बाद उन्हें ताज महल पैलेस होटल में शेफ की नौकरी मिली। यहां रनवीर ने दिन में लगभग 18-18 घंटे काम किया। आखिरकार इनकी मेहनत रंग लाई और रनवीर को ताज महल होटल में बैंकेट सर्विस का चीफ शेफ बना दिया गया।

यह खबर भी पढ़ें:-यह बिजनेस कराएगा मोटा मुनाफा, 10 से 15 हजार रुपए किलो बिकता है ये फूल, किसानों को बना रहा मालामाल

रनवीर ने भारत सहित कई देशों के फेमस होटलों में काम किया। आज उनके पास दिल्ली, मुंबई और गोवा में रेस्टोरेंट भी हैं। रनवीर की गिनती भारत के अमीर शेफों में होती है। जानकारी के मुताबिक आज वह हर महीने लगभग 45 लाख रुपए कमाते हैं और इनकी कुल नेटवर्थ 41 करोड़ रुपए है।

Next Article