For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

दूल्हा बनेंगे Randeep Hooda, खुद से 10 साल छोटी इस एक्ट्रेस से रचाएंगे शादी!

Randeep Hooda: अभिनेता रणदीप हुड्‌डा खुद से 10 छोटी लिन लैशराम से रचाएंगे शादी। हालांकि, अभी एक्टर की शादी की डेट रिवील नहीं की गई है।
05:16 PM Nov 05, 2023 IST | BHUP SINGH
दूल्हा बनेंगे randeep hooda  खुद से 10 साल छोटी इस एक्ट्रेस से रचाएंगे शादी

Randeep Hooda: फिल्मी गलियारों अब एक और स्टार के घर पर शादी की शहनाई बचने वाली है। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने आप नेता राघव चड्‌ढा से शादी उदयपुर में शादी रचाई थी। अब ग्लैमर वर्ल्ड का एक और सितारा शादी करने जा रहा है। हम बात कर रहे हैं रणदीप हुड्डा की जिनकी शादी की खबरें आ रही हैं। खबर है कि रणदीप हुड्‌डा काफी समय से खुद से 10 साल छोटी लिन लैशराम के साथ रिलेशनिशप में हैं। सिंगल रहने की लंबी पारी खेलने के बाद अब अभिनेता ने शादी करने का मन बना लिया है और वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह इस महीने के अंत में शादी कर सकते हैं। हालांकि, अभी रणदीप हुड्‌डा की शादी से जुड़ी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, मगर सोशल मीडिया पर उनके सिर पर दूल्हे का सेहरा सजने की तैयारी है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-Elvish Yadav: सांपों के जहर से बने नशे के चक्कर में फंसे एल्विश यादव, एफआईआर दर्ज

प्राइवेट होगी वेडिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणदीप हुड्‌डा प्राइवेट वेडिंग करेंगे। यानी शादी में परिवार और रिश्तेदारों के अलावा सिर्फ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। फिलहाल उनकी वेडिंग को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि रणदीप 47 साल के हो चुके हैं और वह 37 साल की लिन से शादी रचाने जा रहे हैं। इस कपल के साथ में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिसके बाद इनके रिलेशन की खबरें आम हो गई।

कौन हैं लिन लैशराम?

रणदीप हुड्डा की गर्लफ्रेंड लिन लैशराम मणिपुर की रहने वाली हैं और वह मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'मैरी कॉम', 'रंगून' और 'उमरिका' जैसी फिल्मों में काम किया है। लिन शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' में कैमियों कर चुकी हैं। लिन, मिस नार्थ ईस्ट ब्यूटी पेजेंट की फर्स्ट रनर अप चुकी हैं।

रणदीप के आगामी प्रोजेक्ट

अगर रणदीप हुड्डा की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' में दिखाई देंगे, जिसमें वह स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में नजर आएंगे। इसी फिल्म से एक्टर डायरेक्शन के क्षेत्र में कदम भी रखेंगे।

यह खबर भी पढ़ें:-काजोल की एंट्री ने बिगाड़ा अजय देवगन का खेल, इस हसीना से रचाने वाले थे शादी

.