For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

इंतजार खत्म...आलिया और रणबीर ने पहली बार कराया बेटी राहा का दीदार, वीडियो वायरल

रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट ने अपने फैंस को क्रिसमस के मौके पर अपने फैंस को बड़ा सप्राइज देते हुए अपनी बेटी राहा का पहली बार चेहरा दिखाया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
04:02 PM Dec 25, 2023 IST | BHUP SINGH
इंतजार खत्म   आलिया और रणबीर ने पहली बार कराया बेटी राहा का दीदार  वीडियो वायरल

रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट की बेटी राहा लगभग एक साल की हो चुकी हैं। उनका जन्म 6 नवंबर, 2022 को हुआ था। राहा के जन्म के बाद से लोग उनकी एक झलक देख पाने के लिए बेताब हो रहे थे। आखिरकार अब वो दिन आ ही गया। आलिया और रणबीर ने क्रिसमस पर पहली बार अपनी बेटी राहा का चेहरा दिखाया है। रणबीर और आलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें राहा भी नजर आ रही है।

Advertisement

आलिया और रणबीर ने क्रिसमस के मौके पर अपनी बेटी राहा का चेहरा दिखाकर अपने फैंस को खास सरप्राइज दिया है। दरअसल, इंस्डस्ट्री के इस पावर कपल के लगभग एक साल बेटी का चेहरा ना दिखाने के चलते उनके फैंस कुछ नाराज थे। लेकिन क्रिसमस के खास मौके पर कपल को राहा के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान राहा का क्यूट चेहरा देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें:-2024 में बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे ये स्टार्स, खान तिकड़ी पर लगा ब्रेक, ये 10 फिल्में होगी रिलीज

वीडियो की बात करें तो रणबीर और आलिया का गेटअप देखकर ऐसा लग रहा है कि वे क्रिसमस के मौके पर पार्टी मोड में हैं। उन्हें पैप्स ने मुंबाई में स्पॉट किया है। इस दौरान राहा अपने पिता रणबीर की गोद में बैठी नजर आई। वे व्हाइट कलर के आउटफिट में थीं और उनके आउटफिट को क्रिसमस थीम से मैच किया गया है। राहा की आंखें नीली हैं जो थोड़ा-थोड़ा उनके परदादा राज कपूर की याद दिला रही हैं। उनके दादा ऋषि से भी फैंस उनकी तुलना कर रहे।

फैंस हुए खुश

फैंस भी राहा की झलक पाकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। राहा बेहद ही क्यूट हैं और उनकी इस झलक से ये तो साफ हो गया है कि आने वाले समय में वे सोशल मीडिया पर छाने जा रही हैं। एक फैन ने रिएक्ट करते हुए लिखा, 'ये बिल्कुल अपने दादा जैसी लग रही। एक शख्स ने लिखा- ये तो पूरा डेडीज गर्ल है। इसके अलावा एक और शख्स ने लिखा- आखिरकार चेहरा दिख ही गया। बहुत क्यूट लड़की है। बता दें कि राहा का जन्म 6 नवंबर 2022 को हुआ था। वे एक साल एक महीने की हो चुकी हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Salaar Box Office Day 3: तीन दिन में ही ब्लॉकबस्टर हुई प्रभास की ‘सालार’, जानें अब तक कुल कलेक्शन

.