होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Ramnavmi 2023: 30 मार्च को मनाई जाएगी रामनवमी, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त 

12:43 PM Mar 25, 2023 IST | Supriya Sarkaar

Ramnavmi 2023: रामनवमी का त्योहार पूरे देश में बड़ी धुम-धाम से मनाया जाता है। हर वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी मनाई जाती है। इस त्योहार की धार्मिक मान्यता है। इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। इसलिए हर वर्ष देशभर में इस त्योहार का बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार 30 मार्च को रामनवमी मनाई जाएगी। हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष के नवरात्रि के आखिरी दिन रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है।  

पूजा का शुभ मुहूर्त

यह तिथि 29 मार्च रात 9 बजकर 7 मिनट से 30 मार्च रात 11 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। ऐसे में 30 तारीख का दिन पूजा के लिए शुभ माना गया है। भक्त दिनभर में किसी भी समय भगवान राम की (Ramnavmi 2023) पूजा कर सकते हैं। बता दें कि इस साल रामनवमी पर 4 शुभ योग भी बन रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, गुरु पुष्य योग और अमृत सिद्धि योग। ज्योतिषों की मानें को इन सभी योगों को पूजा के लिए बहुत खास माना गया है। इन योगों में पूजा अर्चना करने से बहुत लाभ मिलते हैं। इस दिन हवन करना और कन्या भोज करना भी शुभ होता है। 

ऐसे करें पूजा 

इस दिन सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। 

इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें। 

पूजा के स्थान की साफ सफाई कर लें, और भगवान राम की तस्वीर या मूर्ति रख लें। 

मूर्ती की सफाई करें और फुल-पुष्प से सजा लें। 

पूजा के लिए रोली, मोली, चंदन, फल, फुल, नारियल और पानी के लोठे से थाली को सजा लें।

इसके बाद पूजा के लिए प्रसाद तैयार कर लें। 

पूजा के दौरान रामायण, सुंदर कांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

आखिर में आरती कर प्रसाद वितरण करें।

(Also Read- Chaitra Navratri 2023 : नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कुष्मांडा की पूजा, दूर होंगे सभी रोग और दोष)

Next Article