For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Ram Mandir Pran Pratishtha : PM मोदी पहुंचे रामनगरी…रामलला की आंखों में लगाएंगे काजल

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या में रौनक बनी हुई है। पूरे शहर में रामधुन गुंजायमान हैं। सरयू के किनारे भगवा ध्वजों के साथ राम-सियाराम की धुन से अलौकिक माहौल बना हुआ है।
10:56 AM Jan 22, 2024 IST | Anil Prajapat
ram mandir pran pratishtha   pm मोदी पहुंचे रामनगरी…रामलला की आंखों में लगाएंगे काजल
Ram Mandir Pran Pratishtha

Ram Mandir Pran Pratishtha : अयोध्या। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या में रौनक बनी हुई है। पूरे शहर में रामधुन गुंजायमान हैं। सरयू के किनारे भगवा ध्वजों के साथ राम-सियाराम की धुन से अलौकिक माहौल बना हुआ है। आज दोपहर 12:29 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए पीएम मोदी अयोध्या पहुंच चुके है। एयरपोर्ट पर यूपी के सीए योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की अगवानी की।

Advertisement

पीएम मोदी 10:55 बजे में राम जन्मभूमि परिसर में एंट्री करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:20 बजे अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा शुरू हो जाएगी। पीएम मोदी श्रीरामलला के नेत्र पर लगी पट्टी हटाएंगे और भगवान राम की आंखों में काजल लगाएंगे। साथ ही भगवान को सोने के वस्त्र पहनाएंगे। 1 मिनट 24 सेकेंड के शुभ मुहूर्त में मुख्य पूजा संपन्न होगी। मुख्य पूजा के बाद रामलला को 56 भोग लगाया जाएगा।

करीब 5 घंटे अयोध्या में रहेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी करीब पौने पांच घंटे तक अयोध्या में रहेंगे। सुबह 10.25 बजे पीएम मोदी का प्लेन अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचा। इसके बाद पीएम मोदी 10.45 बजे अयोध्या के हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से श्री राम जन्मभूमि के लिए रवाना हुए। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक के लिए उनका कार्यक्रम रिजर्व है।

मोदी दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 55 मिनट तक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। दोपहर में करीब 1 बजे एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पीएम मोदी दोपहर 2.10 बजे कुबेल टीला पहुंचेंगे और दर्शन करेंगे। फिर 2.25 बजे हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और करीब तीन बजे एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा

अयोध्या में आज चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा है। रामनगरी में 13 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात किए गए है। जगह-जगह एंटी माइन व एंटी ड्रोन सिस्टम से लैस उपकरण लगे हुए है। अयोध्या जिले को रेड व येलो जोन में बांटा गया है। सुरक्षा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मदद ली गई है। अयोध्या जाने वाले मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया है। 10 हजार सीसीटीवी कैमरों से पूरी अयोध्या की निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम से सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा आसपास के जिलों में पीएसी कंपनियां रिजर्व रखी गईं।

.