होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या पहुंच रहे हैं ये बॉलीवुड सितारे, मंदिर निर्माण में दिल खोलकर दिया था दान

Ayodhya Ram Mandir Consecration: आज यानी 22 जनवरी को अयोध्या नगरी में प्रभु श्रीराम विराजमान हो रहे हैं। देश की कई सारी हस्तियां इसकी साक्षी बनने के लिए पहुंच रही हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी अयोध्या पहुंच रहे हैं।
09:59 AM Jan 22, 2024 IST | BHUP SINGH

Ayodhya Ram Mandir Consecration: 500 साल बाद आखिरकार वो ऐतिहासिक पल आ ही गया जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। आज यानी 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की अयोध्या में बने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। हर कोई इसका साक्षी बनाना चाहता है, ऐसे में मेगास्टार अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, रणबीर कपूर-आलिया भट्‌ट, माधुरी दीक्षित सहित अनेक बॉलीवुड सितारे भी इस महोत्सव में शामिल होने के लिए मुंबई से अयोध्या पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड सितारों ने राम मंदिर के निर्माण में भी दिल खोलकर दान दिया है।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार जब भी देश हित में कोई होता है तो सबसे आगे होते हैं। उन्होंने साल 2021 में एक वीडियो शेयर कर सभी देशवासियों से राम मंदिर निर्माण के लिए दान करने की अपील की थी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि उन्होंने अपना योगदान दे दिया है। हालांकि, उन्होंने यह रिवील नहीं किया था कितना अमाउंट दिया है।

यह खबर भी पढ़ें:-‘मैंने जैसा सोचा था वैसे हैं राम लला’….भगवान राम की मूर्ति देख इमोशनल हुईं कंगना रनौत

हेमा मालिनी

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भी राम मंदिर निर्माण ने अपना योगदान दिया था। अभिनेत्री ने इस अमाउंट का खुलासा नहीं किया है था यह आज ही सीक्रेट है।

अनुपम खेर

अनपम खेर ने मंदिर निर्माण के लिए ईंटें दान में दी थी। बता दें कि अनुपम खेर शनिवार को ही राम की नगरी अयोध्या पहुंच चुके हैं। वहीं अयोध्या पहुंचने से पहले एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि वे एक कश्मीरी हिंदू की तरह राम मंदर के उद्घाटन में शामिल होंगे।

मुकेश खन्ना

दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी राम मंदिर निर्माण में अपना योगदान दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। अभिनेता ने 1.11 लाख रुपा दान में दिए थे।

पवन कल्याण

भोजपुरी स्टार पवन कल्याण ने भी राम मंदिर के लिए दान दिए था। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए 30 लाख रुपए दान किए थे।

गुरमीत चौधरी

एक्टर गुरमीत चौधरी ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया था। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसके अलावा भी कई सारी बॉलीवुड हस्तियों ने बढ़कर चढ़कर राम मंदिर निर्माण में चंदा दिया था।

यह खबर भी पढ़ें:-रेखा की बहन थी कभी टॉप मॉडल, एक गलती ने बर्बाद किया कॅरियर, डिंपल कपाड़िया को रातोंरात बना दिया था सुपरस्टार

Next Article