For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Rakhi sawant mother died : राखी सावंत की मां का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित

10:46 PM Jan 28, 2023 IST | Jyoti sharma
rakhi sawant mother died   राखी सावंत की मां का निधन  कैंसर से थीं पीड़ित

टीवी और फिल्म जगत की ड्रामा क्वीन राखी सावंत की मां जया सावंत का आज निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं और आज उन्होंने मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राखी सावंत ने खुद अपनी मां के निधन की जानकारी दी।

Advertisement

राखी सावंत को बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई लोगों ने सांत्वना दी है। राखी की मां जया सावंत पिछले 3 साल से कैंसर से जूझ रही थीं। राखी ने खुद अपनी मां के निधन की खबर मीडिया को दी। उन्होंने रोते हुए कहा कि मां अब नहीं रहीं। राखी ने बताया कि उनकी मां के मल्टीपल ऑर्गन फेल हो गए थे। जिससे चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका।

राखी की मां को कैंसर तो था ही लेकिन जनवरी में जानकारी सामने आई थी कि उन्हें अब ब्रेन ट्यूमर हो गया है। जया सावंत को टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। राखी की मां के इलाज के लिए अभिनेता सलमान खान और सोहेल खान ने भी मदद की थी। बता दें कि राखी सावंत ने हाल में ही ब्वॉयफ्रेंड आदिल के साथ कोर्ट मैरिज की थी। जिसके बाद उन्होंने अपना धर्म बदलने के लिए अर्जी भी लगाई थी। इसके अलावा में शर्लिन चोपड़ा मामले को लेकर भी लगातार सुर्खियों में थीं।

.