For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Rajiv Gandhi : राजीव गांधी की कुछ तस्वीरें, जो आप ने कभी नहीं देखीं

01:11 PM Aug 20, 2022 IST | Jyoti sharma
rajiv gandhi   राजीव गांधी की कुछ तस्वीरें  जो आप ने कभी नहीं देखीं

आज राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) का 78वां जन्मदिवस है। इस मौके पर देश में सद्भावना दिवस मनाया जा रहा है। राजीव गांधी के इस जन्मदिवस (Birth Anniversary) पर हम आपको उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाएंगे, जो आपने इससे पहले शायद कभी नहीं देखे होंगे। इन तस्वीरों में राजीव अपने परिवार के साथ हैं तो, किसी में राजनेताओं के साथ, किसी में वे अपने बेटे को राहुल को दुलार रहे हैं तो किसी में उनकी मां इंदिरा गांधी उन्हें प्यार कर रही हैं।

Advertisement

यह तस्वीर राहुल गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि के तौर पर ट्वीट की है। इस तस्वीर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को अपने सीने से लगाए हुए दिखाई दे रहें हैं। इस तस्वीर में पिता और पुत्र के प्रेम में आत्मीयता दर्शाई गई है।

यह तस्वीर उस समय की है। जब राजीव गांधी पायलट की नौकरी करते थे। वे एक बहुत अच्छे पायलट थे। उन्हें राजनीति में खास दिलचस्पी नहीं थी। लेकिन बावजूद इसके अपनी मां के निधन के बाद उन्होंने उन्होंने कदम रखा।

पिता को बेटे के लिए कभी-कभी थोड़ा कड़क होना पड़ता है। यह तस्वीर कुछ ऐसा ही दिखा रही है। इसमें राजीव गांधी बेटे राहुल गांधी को कड़ाई से समझाते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं मासूम बच्चे की तरह राहुल गांधी पिता की डांट सुन रहे हैं।

इस तस्वीर में राजीव गांधी अपने परिवार के साथ दिखाई दे रहें हैं, इसमें राजीव गांधी अपनी पत्नी और वर्तमान में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, बेटी प्रियंका गांधी और बेटे राहुल गांधी के साथ दिखाई दे रहे हैं।

यह राजीव गांधी के बचपन की तस्वीर है। इसमें वे अपने नाना और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के साथ दिखाई दे रहे हैं।

ये राजीव गांधी के बचपन की तस्वीर है। इसमें वे अपनी मां इंदिरा गांधी, नाना जवाहर लाल नेहरू, भाई संजय गांधी के साथ नजर आ रहे हैं।

यह तस्वीर भी राजीव गांधी के बचपन की है। इसमें वे अपने नाना जवाहर लाल नेहरू और मां इंदिरा गांधी से पौधों के बारे में अपनी जिज्ञासा शांत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के वो 5 कार्य, जिनसे नए भारत की रखी गई नींव

.