For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

सुबह कोहरा, दिन में बादल और शाम को शीतलहर, जयपुर में बुधवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन

जयपुर में बुधवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सर्दी बढ़ने से लोगों की कंपकपी छूटी। मंगलवार शाम और रात के बाद बुधवार अलसुबह लोग अलाव तापते नजर आए।
09:33 AM Nov 30, 2023 IST | Anil Prajapat
सुबह कोहरा  दिन में बादल और शाम को शीतलहर  जयपुर में बुधवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन

Rajasthan Weather Updates : जयपुर। प्रदेश में पिछले तीन दिनों से हो रही ओलावृष्टि और बारिश का दौर बुधवार को थम गया। वहीं, जयपुर में बुधवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सर्दी बढ़ने से लोगों की कंपकपी छूटी। मंगलवार शाम और रात के बाद बुधवार अलसुबह लोग अलाव तापते नजर आए।

Advertisement

हालांकि, दोपहर बाद निकली हल्की धूप ने लोगों को ठंड से राहत दिलाई। जयपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.7 रहा, जो मंगलवार (16.3) को मुकाबले 2.6 डिग्री नीचे गिरा। शहर के मालवीय नगर, परकोटा, वैशाली नगर, झोटवाड़ा सहित शहरभर बुधवार सुबह कोहरे की चपेट में रहा।

यहां रहा घना कोहरा

अजमेर, जोधपुर, बीकानेर और जयपुर संभाग के 10 से ज्यादा जिलों में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। हालांकि दोपहर में हल्की धूप ने लोगों को ठिठुरन से राहत मिली। इधर, मौसम विभाग के अनुसार बादल हटने के बाद सर्द हवा शुरू हो गई, जिससे ठंड बढ़ गई।

माउंट आबू में पारा सबसे नीचे, डूंगरपुर में ऊपर

हिल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जयपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया। वहीं, सर्वाधिक तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस डूंगरपुर में रहा।

सुबह कोहरा, दिन में बादल और शाम को सर्द हवाएं

पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई बारिश के कारण राजधानी के मौसम में लगातार सर्दी बढ़ती जा रही है। शहर में बुधवार की सुबह कोहरे से ढंकी थी और दिन बादलों की ओट में गुजरा। इसके बाद शाम को चली ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। इससे रात को कड़ाके की ठंड रही। मौसम विभाग की मानें तो आज से इस महीने के अंत तक प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। ऐसे में यह तो साफ है कि अब प्रदेशभर में ठिठुरन भरी सर्दी का कहर जारी रहेगा।

कई जगह हुई हल्की बूंदाबांदी

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में बुधवार को भी बादल छाए रहे। तापमान में गिरावट के चलते लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। जयपुर में न्यूनतम तापमान दो डिग्राी कम होकर 13.7 पर आ गया है। शहर में दिनभर बादलों की आवाजाही के चलते कोहरा छाया रहा। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वहीं, घना कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम रही। इस कारण सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

ये खबर भी पढ़ें:-आगे बढ़ेगा विकास का पहिया या लगेगा ब्रेक, भविष्य EVM में…2018 में भी सरकार परिवर्तन साथ कई प्रोजेक्ट हुए थे डम्प

.