For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Rajasthan Weather Update : 8 सितंबर से फिर से झमाझम बरसेगा मानसून

11:56 AM Sep 02, 2022 IST | Jyoti sharma
rajasthan weather update   8 सितंबर से फिर से झमाझम बरसेगा मानसून

Rajasthan Weather Update : राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां कम हो गई है।  मौसम केंद्र जयपुर और दिल्ली ने आगामी कुछ दिनों तक बारिश कम होने की संभावना जताई है। प्रदेश में बारिश का दौरान थमने के साथ ही तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। राजस्थान में गुरुवार को तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़कर अधिकतम तापमान 36 डिग्री से. दर्ज किया गया।  सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में  39.5,  धौलपुर में 38.7, हनुमानगढ़ के सांगरिया में 38.4  और राजधानी जयपुर में 35.8 डिग्री सेल्सियस  तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 8 सितंबर से फिर से मानसून लौटेगा।

Advertisement

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर पश्चिमी हवाएं प्रभावी हैं तथा मानसून ‘ट्रफ लाइन’ सुदूर उत्तर में स्थित है। यानी (Rajasthan Weather Update) मौजूदा परिस्थितियों के हिसाब से आगामी पांच-छह दिन राज्य के अधिकांश भागों में कमजोर मानसून गतिविधियां रहने की प्रबल संभावना है।  इस दौरान पूर्वी राजस्थान के कोटा व उदयपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि जयपुर, भरतपुर व अजमेर संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि गुरुवार को जयपुर में हल्के बादल छाए रहे देर शाम शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत मिली।

इस माह औसत 109% वर्षा का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार (Rajasthan Weather Update) राजस्थान में इस वर्ष औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है, लेकिन यूपी और बिहार जैसे कई राज्यों में कम बारिश हुई है। अब बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय परिसंचरण क्षेत्र बना है, जिससे यूपी-बिहार से जल्द मानसून लौटने के संकेत मिले हैं। राजस्थान में भी इस दौरान तेज बारिश के आसार बन रहे हैं। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि पश्चिम मध्य तथा उसके निकटवर्ती चक्रवातीय परिसंचरण मानसून को सात सितंबर के आसपास दक्षिण की ओर धकेलेगा। इससे मध्य और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में वर्षा में वृद्धि होगी। मानसून के लौटने के साथ ही राजस्थान में 109% बारिश की संभावना है। मानसून 17 तक लौटने का अनुमान है।

.