For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

राजस्थान में आज बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया आंधी बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट। आज बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज। मौसम विभाग ने जारी की आंधी बारिश की चेतावनी।
11:04 AM May 10, 2024 IST | BHUP SINGH
राजस्थान में आज बिगड़ेगा मौसम का मिजाज  मौसम विभाग ने जारी किया आंधी बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Update : जयपुर। राजस्थान दिनों दिन बढ़ती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। लोगों के एसी, कुलर में बैठे-बैठे भी पसीने छूट रहे हैं। हालांकि, अब मौसम विभाग के अनुसार मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राजस्थान में आंध-बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में शुक्रवार दोपहर बाद आंधी व हल्की बारिश होने की संभावना है। आंधी बारिश की गतिविधियां 11 और 13 मई को भी कुछ भागों में जारी रहेंगी।

Advertisement

2-3 डिग्री तक गिरेगा तापमान

राजस्थान के कुछ इलाकों में 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। इससे तापमान में दो से 3 डिग्री तक गिरावट आने का अनुमान है। इससे पहले गुरुवार को सबसे अधिक तापमान फलौदी में 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के पांच शहरों का पारा 45 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इधर, शुक्रवार को अधिकतर जिलों में हीटवेव का असर लगभग खत्म हो जाएगा। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण आंधी बारिश का दौर चलेगा। मौसम विभाग ने बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में हीटवेव जारी रहने की संभावना जताई है।

45 डिग्री पर पहुंचा तापमान

अजमेर : 43.4। भीलवाड़ा : 43.4। वनस्थली : 43.6 जयपुर : 42.6। सीकर : 42। कोटा : 44.6। चित्तौड़गढ़ : 43.2। डबोक : 42.2 बाड़मेर : 45.2। जैसलमेर : 45.3। जोधपुर : 44.3 फलौदी : 46.2। बीकानेर : 45.2। चूरू : 43.4। गंगानगर : 45.1 अंता : 44। डूंगरपुर : 42.3। संगरिया : 42.5। जालोर : 43.2 और फतेहपुर : 44.3 डिग्री तापमान रहा है।

गर्मी ने बढ़ाई बच्चों की परेशानी

राजस्थान में तेज लू का असर देखने को मिल रहा है, जिसने पढ़ने वालों छात्रों की परेशानी बढ़ा दी है। चित्तौडगढ़ में स्कूलों का समय साढ़े सात बजे से 11 बजे तक कर दिया है। इसी प्रकार दूदू में आठवीं तक की कक्षाएं सुबह साढ़े सात बजे से 11 बजे तक संचालित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

.