For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, दो संभागों में बारिश की संभावना, फतेहपुर बन गया माउंट आबू

Rajasthan weather update : प्रदेश में मौसम के बदलते मिजाज ने सर्दी बढ़ने के संकेत दे दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाने से शुक्रवार को कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
09:11 AM Dec 22, 2023 IST | BHUP SINGH
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव  दो संभागों में बारिश की संभावना  फतेहपुर बन गया माउंट आबू

Rajasthan weather update : जयपुर। प्रदेश में मौसम के बदलते मिजाज ने सर्दी बढ़ने के संकेत दे दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाने से शुक्रवार को कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इधर, गुरुवार को राजधानी जयपुर में लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा मौसम साफ रहा। इससे पहले बुधवार को दिनभर बादलों की आवाजाही रही, जिससे दिन का तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस गिरकर 21.8 पर आ गया।

Advertisement

प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा रहा। यहां गुरुवार को सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो बुधवार के मुकाबले करीब एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। गंगानगर, हनुमानगढ़ में भी सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक शुक्रवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव आ सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:-

जोधपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में आसमान में बादल छा सकते है और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। हनुमानगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, ये शहर का इस सीजन का सबसे कम तापमान है। इसी तरह गंगानगर में भी सीजन की सबसे सर्द रात रही, जहां का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर, हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

आज कहीं बारिश तो कहीं छाएगा कोहरा

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार शुक्रवार से एक हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ राज्य में एक्टिव होगा। इससे बीकानेर, जोधपुर संभाग के जिलों में आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं। वहीं शुक्रवार और शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के हटने के बाद राजस्थान में 25 दिसंबर से सर्दी तेज होने लगेगी। संभावना है कि तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर सकता है। कई शहरों में दिन में सर्द हवाएं या गलन भरी सर्दी भी रह सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। गंगानगर, हनुमानगढ़ में 24-25 दिसंबर को घना कोहरा छाने की संभावना है।

यह खबर भी पढ़ें:-

.