For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

राजस्थान में ठंड ने दिखाए तेवर…माउंट आबू में पारा माइनस में, 10 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

पिछले दो सप्ताह से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में छाए रहने वाले बादल अब छंट गए हैं। मौसम साफ होते ही सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।
08:05 AM Dec 08, 2023 IST | Anil Prajapat
राजस्थान में ठंड ने दिखाए तेवर…माउंट आबू में पारा माइनस में  10 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

Rajasthan Weather : जयपुर। पिछले दो सप्ताह से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में छाए रहने वाले बादल अब छंट गए हैं। मौसम साफ होते ही सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम शुष्क होने के साथ ही लगातार सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। बढ़ी सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह मौसम शुष्क रहने के साथ सर्दी तेज होगी। दस दिसंबर तक राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट आएगी। इसके असर से सर्दी बढ़ जाएगी।

न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आया

राजधानी जयपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.8 रहा जो बुधवार के मुकाबले 1 डिग्री कम रहा। इसके अलावा प्रदेश के 10 से ज्यादा शहर ऐसे हैं, जहां न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। फतेहपुर 5.4, सीकर 6.9, संगरिया 7.3, चूरू 7.4, पिलानी 8.0, सिरोही 8.9, अलवर 9.6, बीकानेर 10.0, करौली 10.3 तथा श्रीगंगानगर में न्यूनतम पारा 10.8 रहा।

चक्रवाती तूफान का असर नहीं 

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का राजस्थान में कोई असर नहीं होगा। इधर, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में माइनस एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा 10 जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। वहीं, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा।

अब आगे क्या?

प्रदेश में ज्यादातर जिलों में अलसुबह कोहरा छाया रहा, जो पिछले 2 सप्ताह से लगातार जारी है। कोहरे के कारण लोगों को वाहन चलाने में परेशानी हो रही है। सुबह-शाम सर्दी का असर तेज हो रहा है। कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम होने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार के साथ ही आम जनजीवन पर भी असर पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में ठंडी हवाओ के चलने के आसार है। इसके अलावा हरियाणा व उसके आसपास के क्षेत्र पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। दक्षिण-पूर्व राजस्थान में भी प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ था। वहीं 11 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:-मुनेश गुर्जर के भाजपा में जाने की अटकलें तेज…क्या पाला बदलेंगी हेरिटेज की महापौर?  

.