For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Rajasthan Weather Alert: रात को ठंडक, 15 अक्टूबर से इन जिलों में शुरू होगी बारिश

Rajasthan Weather Alert: मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार उत्तर भारत में 14 अक्टूबर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिसका प्रभाव प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में नजर आएगा।
09:51 AM Oct 11, 2023 IST | BHUP SINGH
rajasthan weather alert  रात को ठंडक  15 अक्टूबर से इन जिलों में शुरू होगी बारिश

जयपुर। मानसून की विदाई के बाद से ही प्रदेशभर में दिन और रात के तापमान के बीच का गैप बढ़ रहा है। राजधानी में सोमवार को दिन के समय अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री तो रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। रात के मुकाबले दिन में करीब 11 डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया। इससे जयपुराइट्स को दिन में तेज गर्मी तो रात में हल्की ठंडक का अहसास हुआ।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-डबोक में हुई 66.4 एमएम बारिश, गर्मी से मिली राहत

इधर, सबसे अधिक दिन और रात के तापमान में अंतर सिरोही में 15 डिग्री से अधिक अंतर दर्ज किया गया। यहां दिन के समय तापमान 32.8 डिग्री, वहीं रात को तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी राजस्थान के अधिकतर जिलों में किसानों ने सरसों, गेहूं की फसलों बुवाई शुरू कर दी है। वेस्टर्नडिस्टर्बेंस से होने वाली बारिश का फायदा किसानों को मिल सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:-राजस्थान में होने लगा ठिठुरन का एहसास, बारिश का दौर थमने के बाद रात में सर्दी ने दी दस्तक

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार उत्तर भारत में 14 अक्टूबर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिसका प्रभाव प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में नजर आएगा। गंगानगर, हनुमानगढ़ एरिया में इस सिस्टम से बारिश होगी एवं राज्य में सर्दी भी बढ़ने की आशंका है। राजस्थान में इस सिस्टम का असर 14 अक्टूबर की शाम या 15 अक्टूबर से देखने को मिलेगा।

दिन-रात के तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर रहेगा। राजधानी समेत प्रदेशभर की अधिकतर जगहों पर रात के समय शहरों में ठंडक बढ़ी है।

.