For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

कर्मचारी चयन बोर्ड ने लिपिक व निजी सहायक की निकाली भर्ती...40 साल के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

01:01 PM Feb 27, 2024 IST | Sanjay Raiswal
कर्मचारी चयन बोर्ड ने लिपिक व निजी सहायक की निकाली भर्ती   40 साल के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

जयपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) ने शीघ्र लिपिक और निजी सहायक ग्रेड सेकंड के 474 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर इच्छुक व योग्य उम्मीदवार कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

Advertisement

पद का नाम व पदों की संख्या…

स्टेनोग्राफर : 194 कुल पद।
निजी सहायक ग्रेड सेकेंड : 280 कुल पद।
पदों की संख्या : 474 कुल पद।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 साल होनी जरूरी है। वहीं, आरक्षित श्रेणी को 40 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

स्टेनोग्राफर और निजी सहायक ग्रेड सेकेंड भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार को किसी भी विषय में 12वीं पास होने के साथ कंप्यूटर में डिप्लोमा होनी जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट देखें।

चयन प्रक्रिया

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा निकली भर्ती में उम्मीदवार का सिलेक्शन रिटन टेस्ट और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी।

परीक्षा शुल्क

सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी लिए 600 रुपए।
राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थी के लिए 400 रुपए।
समस्त विशेष योग्यजन और राजस्थान के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी के लिए 400 रुपए।

कैसे करें आवेदन

सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए।

इसके बाद आपको रिक्रूटमेंट के सेक्शन पर क्लिक करना है।

अब आपको Apply Online पर क्लिक करना है।

इसके बाद SSO Portal ओपन होगा।

इसके अंदर आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना है, अगर आपके पास नहीं है तो रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।

इसके अन्दर आपको रिक्रूटमेंट के सेक्शन पर क्लिक करना है।

इसके बाद में आपको राजस्थान कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती पर क्लिक करना है।

अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरनी है।

संपूर्ण जानकारी भरने के बाद आपको नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना है।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आधिकारिक सूचना पढ़ें।

.