For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Rajasthan Politics : गहलोत और सोनिया गांधी की अब कल होगी मुलाकात

09:18 PM Sep 28, 2022 IST | Jyoti sharma
rajasthan politics   गहलोत और सोनिया गांधी की अब कल होगी मुलाकात

Rajasthan Politics : अब कल सोनिया गांधी से अशोक गहलोत की मुलाकात होगी। अशोक गहलोत को सोनिया गांधी ने कल मिलने के लिए समय दिया है। अभी तक इस मुलाकात का वक्त आज के लिए माना जा रहा था। CMR में बैठक के बाद भी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि गहलोत आज ही शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे इससे भी पहले उनकी रवानगी का वक्त दोपहर 3 बजे का बताया गया था।

Advertisement

सोनिया गांधी से मुलाकात में क्या होगी बातचीत

कांग्रेस के अध्यक्ष पद और राजस्थान के सीएम का पेंच इस कदर फंस जाएगा इसका अंदाजा किसी को नहीं था। आलाकमान को तो इसकी भनक तक नहीं लग पाई। अब सोनिया गांधी को ही इन दोनों मामलों का निपटारा करना है। इसे लेकर ही अशोक गहलोत सोनिया गांधी से बातचीत करेंगे। इसके अलावा अपने 102 विधायकों के मन की बात भी सोनिया गांधी को बताएंगे। दूसरी तरफ सचिन पायलट भी दिल्ली में हैं। सचिन पायलट कल से दिल्ली में हैं लेकिन अभी तक उनकी मुलाकात आलाकमान से नहीं हो पाई है।

गहलोत कल भर कर सकते हैं नामांकन पत्र

साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि अगर गहलोत अध्यक्ष पद के नामांकन का पर्चा नहीं भी भरते हैं तो पार्टी के अध्यक्ष पद का नामांकन होने तक वे दिल्ली में ही रहेंगे। आज ही आलाकमान की ओऱ से पार्टी का अध्यक्ष पद का चेहरा बनाने पर भी फैसला हो सकता है। क्यों कि 30 तारीख तक को नामांकन होने ही हैं। अध्यक्ष पद के लिए पार्टी से कई बड़े चेहरे सामने आए हैं। शशि थरूर ने तो पहले ही 30 सितंबर को नामांकन करने का फैसला कर लिया है। दूसरी तरफ आलाकमान किसको अध्यक्ष पद के चेहरे के रूप में दिखा सकता है। इसमें दिग्विजय सिंह, मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे और कमलनाथ अध्यक्ष पद की रेस में बताए जा रहे हैं। वहीं पार्टी कोषाध्यक्ष पवन बंसल ने भी नामांकन फॉर्म लिया था लेकिन उन्होंने नामांकन करने से मना कर दिया।

यह भी पढ़े- ‘सीएम नहीं देंगे इस्तीफा’, गहलोत की बैठक के बाद खाचरियावास का बयान

.