For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

राजस्थान पुलिस की संवेदनशीलता, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ऐसे बचाई लड़की की जान, देखें

राजस्थान पुलिस की संवेदनशीलता ने एक लड़की को मौत को मुंह से निकालने का काम किया है। दरअसल, जयपुर के वैशाली नगर में एक लड़की ने फांसी लगा कर आत्महत्या करने की कोशिश की।
10:41 PM Aug 22, 2023 IST | Kunal bhatnagar
राजस्थान पुलिस की संवेदनशीलता  ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ऐसे बचाई लड़की की जान  देखें

जयपुर। राजस्थान पुलिस की संवेदनशीलता ने एक लड़की को मौत को मुंह से निकालने का काम किया है। दरअसल, जयपुर के वैशाली नगर में एक लड़की ने फांसी लगा कर आत्महत्या करने की कोशिश की।

Advertisement

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में जाकर लड़की को देखा तो उसकी सांसे चल रही थी। इसके बाद बिना देरी किए लड़की को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

लड़की की जान बचाने के लिए बनाया ग्रीन कॉरिडोर

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब लड़की की सांसे चलती देखी तो तुरंत इसकी सूचना संबधित कंट्रोल रुम को दी। बिना समय खराब किए पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लड़की को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की संवेदनशीलता के कारण समय पर लड़की को अस्पताल पहुंचाया जा सका। अभी जानकारी के अनुसार लड़की का अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस ने ट्वीटर की जानकारी

जयपुर पुलिस ने ट्वीटर (एक्स) पर वीडियो को शेयर कर मामले की जानकारी दी। ट्वीटर पर पुलिस ने लिखा- जयपुर पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयत्न करने वाली एक लड़की को समय रहते अस्पताल पहुंचाया। बनवारी लाल जी, मुकेश जी और फूल सिंह जी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए लड़की की जान बचा ली।

.