For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

प्रतापगढ़ में महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में पुलिस का त्वरित एक्शन, पति सहित 3 आरोपी दबोचे

प्रतापगढ़ के धरियावाद में प्रेग्नेंट महिल को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
09:28 AM Sep 02, 2023 IST | BHUP SINGH
प्रतापगढ़ में महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में पुलिस का त्वरित एक्शन  पति सहित 3 आरोपी दबोचे

जयपुर। राजस्थान के प्रतापगढ़ के धरियावद थाने के पहाड़ा ग्राम पंचायत के निचलाकोटा गांव मे प्रेग्नेंट महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर गर्भवती महिला को निर्वस्त्र करने के बाद गांव में घुमाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी पति कान्हा मीणा, नाथू मीणा, वेलिया मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस मामले के सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। घटना का मुख्य आरोपी महिला का पति है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के प्रतापगढ़ में मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच विवाद के बाद कथित तौर पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया। इस मामले का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद बवाल मच गया। पुलिस ने गर्भवती महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना के मुख्य आरोपी सहित 3 को पकड़ लिया है।

मुख्यमंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतापगढ़ घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को आवश्वासन देते हुए कहा कि मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद के चलते महिला के साथ यह घटना हुई है। इसके दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाया जाएगा। सीएम ने कहा कि ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा महिला को निर्वस्त्र करने का वीडियो सामने आया है। पुलिस महानिदेशक को मौके पर भेजने और इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभ्य समाज में ऐसे अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। यह सुनिश्चित करेंगे कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाकर इन अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डाला जाए।

पीड़िता ने 10 लोगों खिलाफ दर्ज कराया नामजद मुकदमा

घटना के बाद पीड़ित महिला ने धरियावाद थाने में 10 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला के बयान पर विभिन्न धाराओं 323.341.342.354.354ख294.365.120.504.506.498A.509.ipc और धारा 4/6स्त्री अशिष्ट रूपन अधिनियम और धारा 67A आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस प्रकरण में मुख्य अभियुक्त सहित 8 लोगों को डिटेन कर लिया है। महिला ने बताया कि उनके पति कान्हा गमेती, सूरज, वेणिया, नेतिया, नाथू, महेंद्र उन्हें मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गए। इसके बाद उन्हें निर्वस्त्र कर घुमाया गया।

डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि प्रतापगढ़त में महिला से दुर्व्यवहार मामले में 10 व्यक्ति नामजद हैं। इसमें मुख्य आरोपी सहित 8 लोगों को डिटेन कर लिया गया है। पुलिस ने दबिश के दौरान मुख्य आरोपी कान्हा, नेतीया व बेनिया को चोटे लगी है। उनका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। प्रतापगढ़ के धरियावाद में इस घटना के बाद अब मौके पर शांति है और पुलिस जाप्ता मौजूद है।

.