होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Rajasthan PCC की अहम बैठक, अध्यक्ष पद पर डोटासरा का नाम ‘फिक्स' !

02:58 PM Sep 17, 2022 IST | Jyoti sharma

Rajasthan PCC : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी यानी PCC की आज अहम बैठक है। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए सभी सदस्य कांग्रेस के मुख्य कार्यालय़ पहुंच रहे हैं। प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी इस बैठक के लिए जयपुर आ रहे हैं। संगठन चुनाव के लिए नियुक्त प्रदेश चुनाव अधिकारी राजेन्द्र सिंह कुम्पावत इस बैठक को आयोजित कर रहे हैं। बैठक में प्रभारी अजय माकन, वर्तमान PCC अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, सीएम अशोक गहलोत और AICC के संगठन सचिव काजी निजामुद्दीन भी शामिल होंगे।

PCC के सभी पदाधिकारी बनाए जाएंगे सदस्य

जानकारी के मुताबिक प्रदेश के सभी 400 ब्लॉकों से चुनकर आये पीसीसी डेलिगेट्स को पहचान पत्र प्रदान किये जायेंगे और प्रदेश कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जायेगी।

वहीं यह भी खबरें आ रही हैं कि इस बैठक में ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए गोविंद सिंह डोटासरा के नाम पर सर्वसम्मति बनी है उनके कार्यकाल को बढ़ाने के लिए बैठक में प्रस्ताव पेश हो सकता है। गौरतलब है कि पार्टी ने निर्देश दिए हैं कि पीसीसी चीफ पद के लिए कोई नामांकन नहीं होगा, इसलिए नियुक्ति का निर्णय प्रस्ताव के जरिए आलाकमान पर ही छोड़ा गया है। इस हिसाब से इस बात ने ज्यादा जोर पकड़ लिया है कि राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ही आगे भी इस पद को संभालेंगे।

यह भी पढ़ें- Jaipur : टूटी सड़कें…ट्रैफिक जाम…उफनती नालियां…कब मिलेगा पिंक सिटी को छुटकारा ?

जयपुर में ये हो सकते हैं संभावित PCC सदस्य

जिन पदाधिकारियों के जयपुर से PCC सदस्य बनने की संभावना है उनमें मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, महेश जोशी, लालचंद कटारिया, राजेन्द्र यादव, विधायक अमीन कागजी, रफीक खान, वेदप्रकाश सोलंकी, इन्द्राज गुर्जर, गोपाल मीणा, मुमताज मसीह, अश्क अली टाक, जसवंत गुर्जर, अशोक शर्मा, भगवान सहाय सैनी, अर्चना शर्मा, स्वर्णिम चतुर्वेदी, ललित तूनवाल, प्रशांत सहदेव शर्मा, पुष्पेन्द्र भारद्वाज, मनीष यादव, राजीव अरोड़ा, अवध शर्मा, आरआर तिवाड़ी शामिल हैं ।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए भी प्रस्ताव होगा पारित

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के संबंध में प्रस्ताव पारित कराया जाएगा। इसी बीच अचानक से संजय निरुपम को उनके प्रदेश रिटर्निंग ऑफिसर के पद से हटाकर उनके स्थान पर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर राजेंद्र कुंपावत को जिम्मेदारी दे दी गई। अब संजय निरुपम के पार्टी में बने रहने या बाहर जाने की अटकलें तेज हो रही हैं। अचानक उन्हें हटाए जाने की बात पर पार्टी नेताओं का कहना है कि संभवतः उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से खुद ही पद छोड़ा हो सकता है। अगर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद का चुनाव होता है ये सभी पीसीसी सदस्य वोट डालने के अधिकारी होंगे। हालांकि इन सदस्यों के चुनाव की जैसे-जैसे जिलों के नेताओं पदाधिकारियों को जानकारी मिल रही है, कई नेता विरोध में भी उतर गए हैं। पाली में तो पार्टी नेताओं ने आरोप लगा दिया है कि जिन्हें चुना गया, उनमें से ज्यादातर बाहरी हैं।

यह भी पढ़ें-  प्रदेश की सियासत में केजरीवाल का आगमन, ‘बनिया कार्ड’ से बिछा सकते है बिसात

Next Article