For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024 : कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP 17 और कांग्रेस 7 सीट पर आगे

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। राजस्थान में भाजपा को झटका लगता दिख रहा है। वहीं कांग्रेस अपना खाता खोलने में कामयाब होती दिख रही है।
09:41 AM Jun 04, 2024 IST | BHUP SINGH
rajasthan lok sabha election result 2024   कांग्रेस को बड़ा झटका  bjp 17 और कांग्रेस 7 सीट पर आगे

Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024: जयपुर। लोकसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। बीजेपी 25 सीटों में 17 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एक सीट अन्य पर आगे हैं। जयपुर ग्रामीण से अनिल चोपड़ा आगे चल रहे हैं। वहीं शहर से मंजू शर्मा आगे चल रही हैं। वहीं चूरू लोकसभा सीट से कांग्रेस के राहुल कस्वां आगे चल रहे हैं। वहीं नागौर से हनुमान बेनीवाल को पहले राउंड में बड़ा झटका लगा है। जोधपुर से भाजपा के केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत हैट्रिक लगा सकते हैं।

Advertisement

नतीजों से पहले फलोदी सट्‌टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) में भी हलचल तेज है। सट्‌टा बाजार राजस्थान की कुछ हॉट सीटों लेकर काफी सक्रिय है। उन्हें फैंसी सीटें कहा जाता है। फलोदी सट्टा बाजार ने ऐसी कुछ सीटों पर जीत हार का अनुमान लगाया है। फलोदी सट्‌टा बाजार के मुताबिक, चूरू और नागौर सीट पर टफ फाइट बताई जा रही है। यहां बीजेपी को तगड़ा झटका लग सकता है।

चरणवोटिंग प्रतिशत
प्रथम चरण57.87%
दूसरा चरण64.56%

राजस्थान में आ रहे रूझानों को देखें तो 10 साल बाद कांग्रेस का खाता खुलता दिख रहा है। वहीं भाजपा का मिशन 25 फेल होता नजर आ रहा है। India today- Axis My India ने बीजेपी को 16 से 19 सीटें और कांग्रेस को 5 से 7 सीटें जीतने का दावा किया।

.