होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Rajasthan: उदयपुर में आज विधायक संग IAS परी बिश्नोई लेंगी सात फेरे, रिसेप्शन में लाखों लोगों को न्यौता

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पोते और बीजेपी विधायक भव्य बिश्नोई राजस्थान की आईएएस परी बिश्नोई आज उदयपुर से शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
03:44 PM Dec 22, 2023 IST | Kunal Bhatnagar

IAS Pari Bishnoi and MLA Bhavya Bishnoi: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पोते और बीजेपी विधायक भव्य बिश्नोई राजस्थान की आईएएस परी बिश्नोई आज उदयपुर से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आईएएस अधिकारी परी बिश्‍नोई के हाथों में हरियाणा के आदमपुर से भाजपा विधायक भव्‍य बिश्‍नोई के नाम की मेहंदी लग चुकी है। भव्‍य बिश्‍नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के पौत्र हैं और वर्तमान में आदमपुर से भाजपा (BJP) के विधायक भी हैं।

कौन हैं परी बिश्नोई?

परी बिश्नोई राजस्थान कैडर की आईएएस हैं। उनका जन्म राजस्थान के बीकानेर जिले में हुआ था। उनके दादा चार बार गांव के सरपंच रह चुके हैं। परी के पिता मनीराम एक वकील हैं और उनकी मां सुशीला अजमेर में जीआरपी पुलिस अधिकारी हैं। परी ने सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की। फिर वह दिल्ली आ गईं। परी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के दौरान ही सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। ग्रेजुएशन के बाद परी ने एमडीएस यूनिवर्सिटी, अजमेर से पॉलिटिकल साइंस में पीजी किया।

परी बनी आईएएस अधिकारी

यूपीएससी की तैयारी के दौरान परी ने नेट जेआरएफ भी पास किया। आख़िरकार साल 2019 में परी ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी भी पास कर लिया। उन्होंने ऑल इंडिया में 30वीं रैंक हासिल की थी।

कैसी होगी शादी?

परी और भव्या की शादी आज 22 दिसंबर को उदयपुर में होने जा रही है। इसके बाद तीन जगहों पर रिसेप्शन होंगे। पहला रिसेप्शन 24 दिसंबर को राजस्थान के पुष्कर में होगा। इसमें करीब 50 हजार लोग हिस्सा ले सकते हैं। दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को हिसार जिले के आदमपुर स्थित घर पर होगा। यहां करीब डेढ़ लाख लोग आएंगे। तीसरा रिसेप्शन 27 दिसंबर को दिल्ली में होगा, इसमें तीन हजार वीवीआईपी शामिल होंगे। इनमें केंद्रीय मंत्री से लेकर जाने-माने अधिकारी तक शामिल होंगे।

Next Article