For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

गहलोत के करीबी देवाराम सैनी पर भजनलाल सरकार की विशेष कृपा! 25 दिन में दूसरी बार ट्रांसफर

भजनलाल सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे देवाराम सैनी का 25 दिन में किया दो बार ट्रांसफर किया गया है.
12:23 PM Feb 28, 2024 IST | BHUP SINGH
गहलोत के करीबी देवाराम सैनी पर भजनलाल सरकार की विशेष कृपा  25 दिन में दूसरी बार ट्रांसफर

Rajasthan Transfers: राजस्थान में सरकार बदलने के साथ ही IAS, IPS, RAS, RPS और पुलिस डिपार्टमेंट के अधिकारियों को ट्रांसफर करते हुए इधर-उधर लगा दिया है। पिछली सरकार के कई प्रभावशाली अधिकारियों पर भजनलाल सरकार की टेडी नजर है। इसी के तहत राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के 15 साल तक विशेषाधिकारी (OSD) रहे देवाराम सैनी (Devaram Saini) का 25 दिन में दो बार ट्रांसफर कर दिया है। सैनी वर्तमान में बांसवाड़ा (Banswara) संभाग के अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-केंद्रीय मंत्री पर ‘अपने ही हमलावर’…लोकसभा के घमासान से पहले क्यों हो रही शेखावत की घेराबंदी?

बांसवाड़ा से बीकानेर ट्रांसफर

भजनलाल सरकार ने पूर्व सरकार के प्रभावशाली अधिकारियों पर गाज गिराते हुए इधर उधर ट्रांसफर कर दिया। सरकार ने 3 फरवरी को देवाराम सैनी का ट्रांसफर जयपुर से अतिरिक्त संभागीय आयुक्त बांसवाड़ा पद पर किया था। सैनी 7 फरवरी को कार्यभार संभाला और कुछ दिन कार्य किया और इसके बाद छुटि्टयों पर चले गए।

राज्य सरकार ने 28 फरवरी को फिर ट्रांसफर लिस्ट जारी की और देवाराम सैनी को बीकानेर कृषि विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार के पद पर लगा दिया। जबकि वसुंधरा सरकार में देवाराम सैनी का ट्रांसफर नहीं हुआ था। उन्होंने 15 साल तक लगातार विशेषाधिकारी के पद पर कार्य किया।

यह खबर भी पढ़ें:-कांग्रेस मजबूत पार्टी…किसी लीडर ने किया कमजोर: सुखजिंदर सिंह रंधावा

.