For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Rajasthan : प्रदेश के 4 मेडिकल कॉलेज में बनेंगी फिंगरप्रिंट लैब, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

04:27 PM Aug 30, 2022 IST | Jyoti sharma
rajasthan   प्रदेश के 4 मेडिकल कॉलेज में बनेंगी फिंगरप्रिंट लैब  सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

Rajasthan : प्रदेश के 4 मेडिकल कॉलेजों को जल्द फिंगरप्रिंट लैब की सुविधा मिलने वाली है। सीएम अशोक गहलोत ने इसकी स्वीकृति दे दी है। उन्होंने जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में फिंगरप्रिंट लैब की स्थापना के लिए 23 करोड़ 40 लाख रूपए यानी हर एक के लिए 5.85 करोड़ की राशि को मंजूरी दी है।

Advertisement

आपराधिक मामलों को निपटाने में मिलेगी सहायता

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में लंबित गंभीर आपराधिक प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए चिकित्सा महाविद्यालयों में डीएनए फिंगरप्रिंट सुविधाओं का विस्तार करने की घोषणा की थी। अब इस राशि से इन कॉलेजों में फिंगरप्रिंट लैब के निर्माण के लिए सिविल वर्क, लैब के संचालन के लिए विभिन्न उपकरण, फर्नीचर, केमिकल और कन्ज्यूमेबल आइटम की खरीद और आवश्यक विभिन्न संवर्गों के पदों का सृजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की इस स्वीकृति से राज्य में आपराधिक प्रकरणों के सटीक, प्रभावी तथा त्वरित अनुसंधान में सहायता मिलेगी तथा पीड़ितों को कम समय में न्याय मिल सकेगा।

.