For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Rajasthan Exit Poll : इस बार राज बदलेगा या रिवाज? 10 एग्जिट पोल में सामने आए हैरान करने वाले नतीजे

Rajasthan Exit Poll : 10 प्रमुख एग्जिट पोल्स में से तीन में कांग्रेस की सरकार का अनुमान है, वहीं दो टक्कर मान रहे हैं। इसके अलावा शेष पांच भाजपा की जीत की संभावना बता रहे हैं।
07:38 AM Dec 01, 2023 IST | Anil Prajapat
rajasthan exit poll   इस बार राज बदलेगा या रिवाज  10 एग्जिट पोल में सामने आए हैरान करने वाले नतीजे
Rajasthan Exit Poll

Rajasthan Exit Poll : जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव मतगणना के बाद अब 3 दिसंबर को रिजल्ट जारी होगा। इससे पहले कई एजेंसियों के जरिए गुरुवार शाम को एग्जिट पोल जारी किए गए। जिनमें हैरान करने वाले नतीजे सामने आए है। 10 प्रमुख एग्जिट पोल्स में से तीन में कांग्रेस की सरकार का अनुमान है, वहीं दो टक्कर मान रहे हैं। इसके अलावा शेष पांच भाजपा की जीत की संभावना बता रहे हैं।

Advertisement

एग्जिट पोल कांग्रेस को ऐवरेज दे रहे हैं, उनमें आज तक एक्सिस माय इंडिया, इंडिया टीवी-सीएनएक्स व न्यूज 24-चाणक्य हैं। करीबी मुकाबला बताने वाले टीवी9-पोल स्ट्रैट व भास्कर हैं। बता दें, एग्जिट पोल में 5 से 10% ऊपर नीचे होने की संभावना रहती है।

सीएम चेहरा नं. वन हैं गहलोत

राजस्थान में आजतक एक्सिस माय इंडिया के आंकड़ों के अनुसार सीएम पद के चेहरे के लिए अशोक गहलोत नंबर वन चॉइस हैं। इस सर्वे के लिए जिन लोगों से बात की गई है उनमें से 32 फीसदी लोग अशोक गहलोत को सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। जबकि आश्चर्यजनक रूप से दूसरे स्थान पर महंत बालकनाथ 10 फीसदी लोगों की पसंद है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल- 2023

एजेंसीकांग्रेसभाजपाअन्य
आज तक एक्सिस86-10680-1009-18
एबीपी सी वोटर71-9194-1149-19
न्यूज 24 टुडेज चाणक्या101899
जन की बात62-85100-12214-15
टीवी 9 पोलस्ट्रैंट90-100100-1105-15
टाइम्स नाउ ईटीजी56-72108-12813-21
पी मार्क रिपब्लिक69-81105-1255-15
इंडिया टीवी सीएनएक्स94-10480-9014-18
रिपब्लिक मैट्रिज65-75115-13012-19
दैनिक भास्कर85-9598-10510-15

.