होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Rajasthan Election: अब घर-घर जाकर वोट मांगेंगे प्रत्याशी, कल शाम 5 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

05:09 PM Nov 22, 2023 IST | Sanjay Raiswal

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होना है। ऐसे में केवल दो दिन ही बचे हैं खुलकर प्रचार करने के लिए। राजस्थान में चुनाव के लिए मच रहा चुनावी शोर गुरुवार 23 नवंबर को शाम 5 बजे थम जाएगा। इसके बाद 'साइलेंस पीरियड ऑफ 48 ऑवर्स' शुरू हो जाएगा।

विधानसभा चुनाव लड़ रहें प्रत्याशी अपनी-अपनी अप्रतियों के स्टार प्रचारकों को क्षेत्र में लेकर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि चुनावी शोर थमने का समय शाम पांच बजे होता है। इस बार भी चुनाव प्रचार समाप्त होने का समय शाम 5 बजे तक है। वहीं अगले दिन 25 नवंबर को मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक होगा।

चुनाव का शोर थमने के बाद राजस्थान में कहीं भी रोड शो, जुलूस, रैली और सभा आदि आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। बाहरी प्रचारकों को भी प्रदेश से बाहर जाना होगा। चुनावी भाषा में इस अवधि को 'साइलेंस पीरियड ऑफ 48 ऑवर्स' कहा जाता है। उसके बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर प्रचार कर सकते हैं। बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी चुनाव प्रचार चरम पर है। प्रधानमंत्री से लेकर विभिन्न राज्यों के सीएम और केन्द्रीय मंत्री भी राजस्थान में चुनाव प्रचार में जुटे हैं।

राजस्थान में इस बार भी 199 सीटों पर होगा मतदान…

25 नवंबर को राजस्थान की 200 सीटों में से 199 के लिए मतदान होगा। चूंकि श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी का हाल ही में निधन हो गया था। लिहाजा उस सीट के लिए अभी मतदान नहीं होगा। उस सीट पर अलग से मतदान की तिथि घोषित की जाएगी। राजस्थान में इसे संयोग कहें या दुर्योग कि बीते तीन विधानसभा चुनावों से कभी भी सभी 200 सीटों पर एक साथ चुनाव नहीं हो पाए।

Next Article