होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Rajasthan Assembly Result 2023 : राजस्थान में 20 महिला चुनी गई विधायक, जानें कौन-कहां से जीतीं

04:03 PM Dec 04, 2023 IST | Sanjay Raiswal

जयपुर। राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों में से 199 सीटों हुए चुनावों के नतीजे रविवार सामने आ गए हैं। राजस्थान के विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया है। बीजेपी ने 115 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस ने 69 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा 8 निर्दलीयों ने बाजी मारी है। इनमें से 7 बीजेपी के बागी शामिल है। इनमें भारत आदिवासी पार्टी (बाप) ने तीन सीटें, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने दो और राष्ट्रीय लोकदल पार्टी (आरएलडी) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने एक-एक सीट जीतीं। आठ सीटें निर्दलीयों ने जीतीं।

वहीं राजस्थान में 16वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित 20 महिला प्रत्याशी चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। विधानसभा चुनाव जीतने वाली महिला उम्मीदवारों में से 9-9 भाजपा और कांग्रेस से है। वहीं दो महिलाएं निर्दलीय थीं।

बता दें कि इस बार मैदान में कुल 50 महिला उम्मीदवार थीं, जिनमें से 20 को भाजपा ने, 28 कांग्रेस ने टिकट दिया और दो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में थीं।

ये रहीं विजयी होने वाली महिला प्रत्याशी…

भाजपा की जो महिला उम्मीदवार विजयी रहीं उनमें दीया कुमारी (विद्याधर नगर), अनिता भदेल (अजमेर दक्षिण), मंजू बाघमार (जायल), शोभा चौहान (सोजत), दीप्ति किरण माहेश्वरी (राजसमंद), कल्पना देवी (लाडपुरा), वसुंधरा राजे ( झालरापाटन), सिद्धि कुमारी (बीकानेर पूर्व), नौक्षम चौधरी (कामां) हैं।

कांग्रेस की भी 9 महिला उम्मीदवार ने लहराया परचम

कांग्रेस की 9 विजेता उम्मीदवार शिमला देवी (अनूपुगढ़), सुशीला डूडी (नोखा), रीता चौधरी (मंडावा), शिका मील बराला (चोमू), शोभारानी कुशवाह (धौलपुर), अनिता जाटव (हिंडौन), इंद्रा (बामनवास), गीता बरवार हैं। (भोपालगढ़) और रमिला खड़िया (कुशलगढ़) हैं। वहीं ऋतु बनावत (बयाना) और प्रियंका चौधरी (बाड़मेर) ने निर्दलीय के रूप में जीत हासिल की।

बता दें कि निवर्तमान 15वीं राजस्थान विधानसभा में 24 महिला सदस्य हैं, जिनमें कांग्रेस की 12, भाजपा की 10, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की एक और एक निर्दलीय सदस्य हैं।

Next Article