होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Rajasthan Election 2023 : भाजपा-कांग्रेस की तीसरी सूची इसी हफ्ते…दिग्गजों के सामने उतरेंगे ‘तगड़े’ प्रत्याशी

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस की तीसरी सूची का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
08:13 AM Oct 26, 2023 IST | Anil Prajapat

Rajasthan Election 2023 : जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस की तीसरी सूची का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। दो सूची के बाद हो रहे डैमेज पर कंट्रोल का प्रयास करने के बाद इन पार्टियों के नेता मंथन में जुटे हैं। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह, नामांकन भरने के पहले दिन तक दोनों पार्टियां बाकी बची सीटों के प्रत्याशी घोषित कर देगी।

बताया जा रहा है कि दोनों ही पार्टियों की तीसरी सूची में करीब 50-50 प्रत्याशी तय होंगे। इसके बाद चौथी सूची आएगी। संभवत: चौथी सूची में सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के सामने प्रत्याशी घोषित होंगे। वहीं, कांग्रेस की ओर से दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़, राजेन्द्र राठौड़ और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को टक्कर देने वाले उम्मीदवार का ऐलान होगा। अब तक भाजपा 124 और कांग्रेस 76 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

दिग्गजों के सामने तगड़े प्रत्याशी क्यों!

दरअसल, दोनों पार्टियां चाहती हैं कि विपक्ष के दिग्गजों के सामने तगड़े प्रत्याशी खड़े कर हर दिग्गज को अपने ही क्षेत्र में उलझा लिया जाए, ताकि वह अन्य सीटों पर प्रचार के लिए नहीं जा सके ।

अब तक 43 सीटों पर दोनों के उम्मीदवार घोषित

अब तक आईं कांग्रेस और भाजपा की दो-दो सूचियों के बाद प्रदेश की 43 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों में आमने-सामने मुकाबला तय हो चुका हैं। पहली सूची में 18 और दूसरी लिस्ट 25 सीटें ऐसी हैं, जहां भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवार मैदान में उतार चुकी है।

बैठकों का दौर फिर हुआ शुरू

दिल्ली में भाजपा हाईकमान ने तीसरी सूची को लेकर बुधवार से बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। इस सूची में कई सीटें ऐसी हैं, जहां पर प्रत्याशी उतारने को लेकर पार्टी तगड़े प्रत्याशी के लिए मंथन कर रही है। भाजपा में मुख्यमंत्री गहलोत और पूर्वडिप्टी सीएम सचिन पायलट के अलावा प्रताप सिंह खाचरियावास सहित अन्य कांग्रेसी दिग्गजों के मुकाबले मजबूत प्रत्याशी उतारने की कवायद चल रही है। सूत्रों के अनुसार नड्डा,मोदी और शाह के साथ कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस के दिग्गजों के सामने उतारे जाने वाले नामों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद सीईसी की बैठक में नाम तय किए जाएंगे।

कई मंत्रियों की सीट होगी तय

कांग्रेस के 124 प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है। इसको लेकर कांग्रेस की स्क्रूटनी कमेटी और फिर सीईसी की बैठक होगी। इनमें भाजपा के दिग्गजों को कड़ी चुनौती वाली सीटों पर नाम तय किए जाएंगे। इस सूची में कई मंत्रियों की सीटें भी तय होंगी। इनमें लालचंद कटारिया, महेश जोशी और शांति धारीवाल शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें:-Pushkar Pashu Mela 2023 : इस बार ऊंट, घोड़े और नागौरी बैलों के साथ भैंस भी दिखाएगी करतब

Next Article