होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Rajasthan Election 2023: स्कूटी पर सवार होकर पत्नी संग वोट डालने पहुंचे सांसद सुभाष बहेड़िया

लोकतंत्र के पर्व में प्रदेशवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। वहीं, जनप्रतिनिध भी पोलिंग बूथ पहुंच कर वोट डाल रहे है।
10:38 AM Nov 25, 2023 IST | Anil Prajapat
Subhash-Chandra-Baheria

Rajasthan Election 2023: जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 33 जिलों की 199 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। लोकतंत्र के पर्व में प्रदेशवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। वहीं, जनप्रतिनिध भी पोलिंग बूथ पहुंच कर वोट डाल रहे है। राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान हो चुका है। अब तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सहित कई नेता वोट डाल चुके है। लेकिन, सांसद सुभाष चंद्र बहेरिया का अलग ही अंदाज देखने को मिला।

भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेड़िया आज सुबह अपनी पत्नी रंजना बहेरिया के साथ स्कूटी पर बैठकर पोलिंग बूथ पहुंचे। जहां पर दोनों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बता दें कि अपने सादा जीवन को लेकर सांसद सुभाष बहेड़िया अक्सर चर्चा में रहते है। यह पहली बार नही है जब वो स्कूटर पर सवार हो निकले। वो पहले भी कई बार स्कूटी पर सवार होकर लोगों के बीच पहुंच कर चौंका चुके है। शायद यही वजह है कि हर कोई उनकी सादगी का कायल है।

कौन है बहेड़िया?

सुभाष बहेड़िया वर्तमान में भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से सांसद है। वो बीजेपी से टिकट पर चुनाव लड़कर तीन बार सांसद और एक बार विधायक बन चुके है। सुभाष बहेड़िया ने पहली बार भीलवाड़ा ससदीय क्षेत्र से साल 1996-97 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और पहली बार सांसद बने थे। वे 2003 में भीलवाड़ा से विधायक रह चुके हैं। इसके बाद 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव 2019 में इसी सीट से सांसद चुने गए।

ये खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Election 2023 : कई मतदान केंद्र ऐसे भी जहां अब तक किसी ने नहीं डाला वोट, जानें-क्या है वजह?

Next Article