होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Rajasthan Election 2023 : CM गहलोत आज करेंगे 5 गारंटी का ऐलान, 2 दिन पहले भी की थी 2 घोषणा

राजस्थान में कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट जारी करने के साथ ही अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज प्रदेशवासियों के लिए 5 गारंटी का ऐलान करने जा रहा है।
12:04 PM Oct 27, 2023 IST | Anil Prajapat

Rajasthan Election 2023 : जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट जारी करने के साथ ही अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज प्रदेशवासियों के लिए 5 गारंटी का ऐलान करने जा रहा है। सीएम गहलोत ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। गहलोत ने कहा कि दोपहर 12.30 बजे राजस्थान के हर व्यक्ति के लिए कुछ खास घोषणाएं कर बेहतर भविष्य की गारंटी दूंगा।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के वॉर रूम में दोपहर 12.30 बजे कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है। जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश के हर वर्ग के लिए 5 गारंटियों का ऐलान करने वाले है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद रहेंगे।

जनता को ये 5 गांरटी देंगे गहलोत

पार्टी सूत्रों के मुताबिक सीएम गहलोत 2 रुपए प्रति किलो गोबर, सरकारी कॉलेज के पहले साल छात्रों को फ्री लैपटॉप व टैबलेट, 15 लाख रुपए तक की फ्री बीमा राहत, हर छात्र को अंग्रेजी माध्यम शिक्षा की गारंटी और सरकारी कर्मचारियों के लिए ओपीएस कानून की गारंटी देने जा रहे है।

पहले दे चुके है दो गारंटी

इससे पहले सीएम गहलोत प्रदेशवासियों के लिए 2 गारंटियों की घोषणा कर चुके है। झुंझुनू के अरड़ावता में बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की महिलाओं के लिए गृहलक्ष्मी गारंटी योजना का ऐलान करते हुए कहा था कि राजस्थान में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनने पर हर परिवार में एक महिला को सालाना 10 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। साथ ही गहलोत ने 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की अपनी मौजूदा योजना का विस्तार करते हुए सभी 1.04 करोड़ परिवारों को इसके दायरे में लाने की घोषणा भी की थी।

ये खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Election 2023 : 52 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी तय, जानें-कौन-कहां होगा आमने-सामने?

Next Article