होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

अनुमति नहीं मिलने से थमे BJP के जन आकांक्षा रथ के पहिए, नेता पैदल ही चलकर टटोल रहे जनता का मन 

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपने वोटर्स को साधने में जुटी प्रदेश भाजपा इलेक्शन मेनिफेस्टो बनाने में जुटी हुई है।
07:36 AM Oct 13, 2023 IST | Anil Prajapat

Rajasthan Election 2023 : जयपुर। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपने वोटर्स को साधने में जुटी प्रदेश भाजपा इलेक्शन मेनिफेस्टो बनाने में जुटी हुई है। इसी बीच भाजपा के जन आकांक्षा रथों के पहिए चुनाव आयोग की अनुमति नहीं मिलने से थम गए हैं। दरअसल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा इस बार चुनावी घोषणा पत्र की जगह संकल्प पत्र तैयार कर रही है।

संकल्प पत्र को तैयार करने के लिए पार्टी आम जनता के बीच आकांक्षा रथ के जरिए जाती। इन 51 रथों को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नेपिछलेदिनों ही जयपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, लेकिन यह रथ प्रदेश की सभी 200 विधनसभा क्षेत्रों में पहुंचते उससे पहले ही चुनाव आयोग ने इन पर राेक लगा दी है।

सीपी जोशी ने घूमकर-घूमकर व्यापारियों से लिए सुझाव

आमनज के सुझावों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने राजापार्क में व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घूमकर-घूमकर संकल्प पत्र के लिए यहां के व्यापारियों से संवाद किया और सुझाव लिए। जोशी ने कहा कि भाजपा जनता की भावनाओं के अनुसार अपनी नीतियों का निर्धारण करती है। न सिर्फ नीति बनाती है, वरन योजनाओं का क्रियान्वयन भी करती है।

आम जनता से लिए जा रहे सुझावों का नीति निर्धारण करके विकसित, बेहतरीन, दैदीप्यमान, स्वस्थ, समृद्ध राजस्थान बनाने का काम भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार करेगी। इस दौरान विधायक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, कालीचरण सराफ, उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय प्रभारी श्रवण सिंह राव, जिला अध्यक्ष राघव शर्मा, भाजपा नेता रवि नैयर, सोमकांत शर्मा सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।

200 विधानसभा को कवर करना था टारगेट

जन आकांक्षा रथों में प्रदेश के नेताओं को सवार होकर जाना था और संकल्प पत्र के सुझाव के लिए गांव, ढाणी और शहरों में छोटी-छोटी सभाएं कर मतदाता को अपनी ओर आकर्षित करने का टास्क दिया गया था। इस दौरान सभा कर आम जनता से सुझाव भी लिया जाना था। इन रथों में आकांक्षा पेटी भी रखी गई थी जिसमें आमजन को अपने सुझाव देने थे। जिला मुख्यालयों और तहसील स्तर पर जाकर आमजन से संकल्प पत्र के संबंध में सुझाव लिए जाने थे।

संकल्प समिति की हुई बैठक 

घोषणा पत्र को लेकर गुरुवार को संकल्प पत्र समिति की बैठक हुई। समिति अध्यक्ष अर्जुनराम मेघवाल की अध्यक्षता में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। जयपुर के नारायण सिंह सर्किल के पास एक निजी संस्थान में यह बैठक कई घंटों तक चली। इस दौरान परिवर्तन यात्रा और जन अकांक्षा रथ से मिले सुझावों के साथ ही नेताओं और पार्टी संगठन से मिली राय का संकलन किया गया। इन सब पर विचार करने के बाद ही भाजपा का चुनावी संकल्प पत्र जारी किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें:-2 करोड़ के घूसकांड में फंसी निलंबित ASP दिव्या ने पुष्कर में ली थी ₹1 करोड़ की घूस, ACB ने दर्ज की FIR

Next Article