होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

राजस्थान कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए जिला समन्वयक किए नियुक्त

04:51 PM Jan 06, 2023 IST | Jyoti sharma

जयपुर। कांग्रेस ने राजस्थान में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए जिला समन्वयकों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक आदेश जारी कर सभी 33 जिलों में समन्वयक नियुक्त किए हैं। इसके तहत खानू खां बुधवाली को जयपुर का जिला समन्वयक बनाया गया है।

26 जनवरी से शुरू होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

कांग्रेस के जारी आदेश के अनुसार, पार्टी की संचालन समिति की चार दिसंबर को हुई बैठक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का विस्तार करते हुए 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ चलाने का फैसला किया गया है। दो महीने तक जारी रहने वाला यह अभियान गांव, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर चलाया जाएगा। इसे लेकर पार्टी ने जिला समन्वयकों की नियुक्ति की है जो अपने संबंधित जिले में इस अभियान का काम देखेंगे।

ये रहेंगे जिला समन्वयक

1- डॉ खानूं ख़ां बुधवाली – जयपुर

2- डूंगरराम गैदर – जोधपुर

3- सुरेंद्र सिंह जाड़ावत – भीलवाड़ा

4- रामसहाय बाजिया- श्रीगंगानगर

5- रामसिंह राव – डूंगरपुर

6- किशनलाल जैदिया – हनुमानगढ़

7- कीर्ति भील – बाड़मेर

8- लक्ष्मण कड़वासरा – जैसलमेर

9- महेश शर्मा – टोंक

10- मुमताज मसीह- अजमेर

11- शंकर यादव – प्रतापगढ़

12- अर्चना शर्मा – दौसा

13- संदीप सिंह चौधरी – उदयपुर

14- सतवीर चौधरी – सवाईमाधोपुर

15- रमेश बोराणा – जालोर

16- महेंद्र गहलोत – सीकर

17- उर्मिला योगी  – नागौर

18- असलम फारुकी – बारां

19- जगदीशराज श्रीमाली- राजसमंद

20- पंकज मेहता – झालावाड़

21- सुरेंद्र दादरी – चूरू

22- पवन गोदारा – बीकानेर

23- बृजकिशोर शर्मा – भरतपुर

24- महावीर सोगानी  – अलवर

25- मंजू शर्मा – झुंझुनूं

26- मीनाक्षी चंद्रावत – चित्तौड़गढ़

27- राजेंद्र सिंह सोलंकी – सिरोही

28- अवधेश दिवाकर बैरवा – करौली

29- सत्येंद्र भारद्वाज  कोटा

30- मदनगोपाल मेघवाल  – धौलपुर

31- उमाशंकर शर्मा – बूंदी

32- संगीता बेनीवाल – पाली

33- सुशील पारीक – बांसवाड़ा

8 जनवरी को तैयारियों को लेकर होगी बैठक

बता दें कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी को लेकर 8 जनवरी को कांग्रेस पार्टी बैठक भी करेगी।  पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में यह मीटिंग होगी। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सीएम गहलोत, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रभारी आरसी खोटिया शामिल होंगे। इसके अलावा इस मीटिंग में पीसीसी पदाधिकारी, लोकसभा और विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, वर्तमान-निवर्तमान जिलाध्यक्ष और सभी अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्ष और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के नव नियुक्त जिला समन्वयक शामिल होंगे।

Next Article